India vs England 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार (2 फरवरी) से विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने इस मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन चुनी है। बता दें कि चोट के कारण केएल राहुल और रविंद्र जडेजा इस मैच से बाहर हो गए हैं। वहीं सिलेक्टर्स ने दूसरे मैच से पहले टीम में सरफराज खान, सौरभ कुमार और वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया। 

 
Advertisement

हरभजन ने अपनी इस टीम में चार स्पिनर्स के चुना है। बता दें कि विशाखापत्तनम की विकेट स्पिनर गेंदबाजों के लिए मददगार साबित होती है। ऐसे में हऱभजन का मानना है कि भारत को चाऱ स्पिनर के साथ जाना चाहिए और अगर दमखम देखने को मिलता है तो मोहम्मद सिराज के साथ जाना चाहिए। अगर पिच ज्यादा टर्न करने वाली हो तो तेज गेंदबाजी में सिर्फ जसप्रीत बुमराह को खिलाना चाहिए।  

Advertisement

हरभजन ने राहुल की जगह सरफराज खान को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है। उन्होंने कहा कि सरफराज ने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है औऱ हाल ही में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ शतक भी जड़ा, ऐसे में सरफराज को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना चाहिए। वहीं जडेजा की जगह वॉशिंगटन सुदर को चुना है। बता दें कि सुंदर ने अपना आखिरी टेस्ट मैच मार्च 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ ही खेला था। 

बता दें कि हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट में भारत को 28 रन से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय सरजमीं पर पहली बार ऐसा हुआ जब पहली पारी में 100 से ज्यादा रन की बढ़त मिलने के बाद भारतीय टीम हारी। 

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए हरभजन सिंह द्वारा चुनी गई भारत की प्लेइंग इलेवन

Also Read: Live Score

Advertisement

रोहित शर्मा (कप्तान),यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल,श्रेयस अय्यर, सरफराज खान,केएस भरत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज/कुलदीप यादव।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार