आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) में बीते शुक्रवार (27 अक्टूबर) को पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका (PAK vs SA) के बीच एक बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया था जिसमें साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को महज़ एक विकेट से हराकर जीत हासिल की। यह मैच भले ही साउथ अफ्रीका ने जीता हो, लेकिन इस मुकाबले के दौरान कई विवादित फैसले भी देखने को मिले जिसका कहीं ना कहीं पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ और वह यह मैच हार गए।

Advertisement

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी एक ऐसे ही विवादित फैसले पर सवाल किया है। दरअसल, उनका मानना है कि पाकिस्तान की हार का बड़ा कारण खराब अंपायरिंग और खराब नियम हैं। हरभजन सिंह ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'खराब अंपायरिंग और खराब नियम के कारण पाकिस्तान यह मैच हार गया। आईसीसी को यह नियम बदलने चाहिए।'

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, 'अगर गेंद स्टंप से टकरा रही है तो यह आउट है। अंपायर ने आउट दिया या नॉट आउट, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.. अन्यथा तकनीक का क्या फायदा?' आपको बता दें कि इस मैच के अहम मौके पर हारिस रऊफ की गेंद तबरेज शम्सी के पैड से टकराई थी। यहां पाकिस्तान टीम का मानना था कि बल्लेबाज़ आउट है, लेकिन अंपायर उनसे सहमत नहीं थे।

Also Read: Live Score

पाकिस्तान ने यहां रिव्यू लिया और हारिस की गेंद स्टंप से टकराती नजर आई, लेकिन अंपायर ने बल्लेबाज़ को नॉट आउट दिया था जिस वजह से तबरेज शम्सी बच गए। यही वजह है अब हरभजन सिंह ने अंपायर के फैसले और क्रिकेट के नियम पर सवाल किये हैं। आपको यह भी बता दें कि इस मैच में एक घटना ऐसी भी घटी थी जब साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज़ रस्सी वेन डेर डुसेन को भी विवादित तरीके से आउट दिया गया था।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार