आईपीएल 2021 में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद वेंकटेश अय्यर ने भारतीय टीम में एंट्री मार ली है। हालांकि, इंटरनेशनल लेवेल पर वो कैसा प्रदर्शन करते हैं इस पर सभी की निगाहें रहने वाली हैं। इतने कम समय में वेंकटेश के इस सफर की भविष्यवाणी हरभजन सिंह ने पहले ही कर दी थी और इस बात का खुलासा खुद वेंकटेश अय्यर ने किया है।

Advertisement

भारत के लिए डेब्यू मैच में बेशक अय्यर सिर्फ 2 ही गेंदें खेले लेकिन पहली गेंद पर चौका लगाकर उन्होंने अपने करियर का शानदार आगाज़ किया। टीम इंडिया में एंट्री के बाद अय्यर ने खुद खुलासा किया है कि भज्जी वो पहले इंसान थे जिन्होंने उन्हें कहा था कि वो आईपीएल 2021 खत्म होने के बाद एक नए सितारे होंगे।

Advertisement

ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बातचीत के दौरान अय्यर ने कहा, “जब आईपीएल शुरू हुआ तो हरभजन सिंह ने मुझे सीधा मेरे चेहरे पर कह दिया था। मैं सेट-अप का हिस्सा भी नहीं था और उन्होंने मुझे एक-दो नेट सेशन में देखा था। उन्होंने मुझसे कहा 'आप इस सीजन में केकेआर की खोज होंगे, मुझे आप पर पूरा भरोसा है और जब आपको अवसर मिलेगा, तो आप निश्चित रूप से उस मौके का लाभ उठाएंगे।"

आगे बोलते हुए उन्होंने बताया, "और सच कहूं, तो मुझे उन पर विश्वास नहीं हुआ था। मैं सोच रहा था कि ये आदमी मुझे इतना क्यों बता रहा है जबकि उसने मुझे अभ्यास मैचों में बल्लेबाजी करते हुए भी नहीं देखा है। मैंने सोचा था कि ये सिर्फ उनके अंदर का अच्छा व्यक्ति था जो मुझे बता रहा था, मुझे दिलासा दे रहा था; लेकिन मैं वास्तव में खुश हूं कि ये थोड़ा सच निकला।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार