भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा अपने खिलाड़ियों के चहीते हैं और कई खिलाड़ी उनकी कप्तानी की तारीफ भी कर चुके हैं। जब से रोहित ने टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जितवाया है तब से वो फैंस के चहीते बन गए हैं और कुछ का मानना तो ये भी है कि रोहित पूर्व कप्तान एमएस धोनी से भी बढिया कप्तान हैं। पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह का भी कुछ ऐसा ही मानना है।

Advertisement

भज्जी ने एमएस धोनी और रोहित शर्मा में से बेहतर कप्तान का नाम लिया है। धोनी और रोहित दोनों ही भारत और इंडियन प्रीमियर लीग में सफल रहे हैं। धोनी ने बतौर कप्तान तीन ICC ट्रॉफी जीती हैं। वहीं, रोहित ने हाल ही में ICC T20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया को जीत दिलाई। स्पोर्ट्स यारी से बात करते हुए हरभजन ने बताया कि रोहित धोनी से बेहतर क्यों हैं।

Advertisement

हरभजन सिंह ने कहा, "रोहित धोनी से इसलिए आगे हैं क्योंकि वो लोगों के कप्तान हैं। वो खिलाड़ियों की योजनाओं के बारे में जानने के लिए उनके पास जाते हैं। उनके साथी खिलाड़ी उनसे जुड़ पाते हैं। लेकिन धोनी अलग हैं। वो किसी से बात नहीं करते थे। धोनी अपनी खामोशी के जरिए खिलाड़ियों तक अपने विचार पहुंचाते थे। ये टीम के साथियों से संवाद करने का उनका तरीका था।"

हरभजन ने भारत के पूर्व अंडर-19 बल्लेबाज तरुवर कोहली से भी यही बात कही थी। उन्होंने कहा था, "धोनी और रोहित अलग-अलग कप्तान हैं। एमएस धोनी कभी किसी खिलाड़ी से ये नहीं पूछते कि उसे कौन सी फील्ड चाहिए। वो उसे गलतियों से सीखने देंगे। मैं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहा था। धोनी ने मुझे शॉर्ट फाइन लेग पर रखा था। शार्दुल ठाकुर गेंदबाजी कर रहे थे और केन विलियमसन ने उन्हें दो चौके लगाए। मैंने धोनी से शार्दुल को अपनी लेंथ बदलने के लिए कहने का आग्रह किया। धोनी ने मना कर दिया और कहा कि शार्दुल को अपनी गलती से सीखने दो। रोहित बहुत अलग है। उसे खिलाड़ियो से अपनी योजनाओं और खिलाड़ियों से क्या चाहिए, इस बारे में बात करने की आदत है। वो आपको आत्मविश्वास देगा।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार