24 अक्टूबर को कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मैच में कोलकाता ने दिल्ली को 59 रनों के बड़े अंतर से हराया।

Advertisement

इस मैच में केकेआर के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने दिल्ली के बल्लेबाजों के कमर तोड़ते हुए कुल 5 विकेट हासिल किये जिसमें दिल्ली के सभी महत्वपूर्ण बल्लेबाज मौजूद थे।

वरुण के इस प्रदर्शन को देखकर भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह भी खुद को नहीं रोक पाए और ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिये उनकी जमकर तारीफ की। उन्होंने अपने पोस्ट के जरिये ये कहा कि वरुण चक्रवर्ती के अंदर भारत के लिए खेलने की क्षमता है।

हरभजन सिंह ने लिखा, "वरुण चक्रवर्ती..पांच विकेट लेने के लिए आपको ढ़ेर सारी बधाइयां। आप "इंडिया मटेरियल" है और एक टॉप क्लास के गेंदबाज है।"

वरुण चक्रवर्ती ने इस मैच में दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर के अलावा ऋषभ पंत, शिमरोन हेटमायार, मार्कस स्टोइनिस और अक्षर पटेल को आउट किया।

इस मैच में कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 195 रनों का लक्ष्य दिया लेकिन दिल्ली की टीम 9 विकेट के नुकसान पर केवल 135 रन ही बना पाई।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार