न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स को अक्सर आपने मैदान में उड़कर कई हैरतअंगेज कैच लपकते हुए देखा होगा और अपने शानदार कैचों की वजह से वो कई बार सुर्खियां बटोरने में सफल रहे हैं लेकिन इस समय वो एक अलग वजह के चलते लाइमलाइट में हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ये ऑलराउंडर ऑकलैंड के आर्डमोर एयरोड्रोम पर विमान को उड़ाते हुए नजर आ रहा है।

Advertisement

वीडियो में उन्हें इस विमान को सफलतापूर्वक उतारते हुए देखकर हर कोई हैरान है और उनकी पायलट स्किल्स ने हर किसी का दिल जीत लिया है। उन्होंने हाल ही में खुद इस तकनीकी कौशल का एक वीडियो शेयर किया है। अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें कि फिलिप्स कमर्शियल पायलट का लाइसेंस हासिल करना चाहते हैं और वो इसी दिशा में अपनी यात्रा जारी रखे हुए हैं।

Advertisement

फिलिप्स पिछले कई सालों से विमानन के क्षेत्र में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में खुलकर बात करते रहे हैं और अपने व्यस्त अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शेड्यूल के बीच समय निकालकर उड़ान भरने का अभ्यास करते रहे हैं। ये नई उपलब्धि टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद किए गए गहन प्रशिक्षण का ही परिणाम है। इस मजेदार वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि इस समय न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा ही है। पहला टी-20 मैच साउथ अफ्रीका ने जीता था लेकिन न्यूजीलैंड ने दूसरा टी-20 जीतकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है। ग्लेऩ फिलिप्स इस टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं और वो इस ब्रेक का भरपूर आनंद उठा रहे हैं। अब फिलिप्स आईपीएल 2026 में भी नजर आने वाले हैं। वो गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा हैं जिसके कप्तान शुभमन गिल हैं ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या वो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनते हैं या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार