भारत-न्यूजीलैंड वेलिंगटन टेस्ट (NZ vs IND 1st Test) पांच दिन के खेल के बाद सोमवार, 23 नवंबर को ड्रॉ पर खत्म हुआ। इस मुकाबले में भारत को आखिरी दिन जीत के लिए 8 विकेट लेने थे, लेकिन वो पूरे दिन के खेल में महज़ 3 विकेट ही ले पाए। उन्होंने अहम मौके पर खराब फील्डिंग की। यही वज़ह है Team India की फील्डिंग पर अब सवाल हो रहे हैं।

देवदत्त पडिक्कल ने टपकाए दो कैच: न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में डेरिल मिचेल ने 186 गेंद खेली और मुकाबले को ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाई। इसी बीच देवदत्त पडिक्कल ने उनका बेहद ही अहम कैच टपकाया। उन्होंने अंशुल कंबोज की गेंद पर शॉर्ट मिड-विकेट पर कैच छोड़ा था। अगर पडिक्कल कैच पकड़ते तो टीम इंडिया को सफलता मिलती और वो गेम में वापस आ सकते थे।

याद दिला दें कि इससे पहले न्यूजीलैंड की पहली पार में DDP ने हेनरी निकोल्स (200 गेंदों पर 103) का कैच टपकाया था। इसके बाद निकोल्स ने 135 गेंद ओर खेली और नाबाद 175 रन (कुल 335 गेंद) जोड़े। पडिक्कल की खराब फील्डिंग के कारण भारत को वेलिंगटन टेस्ट में बड़ा नुकसान हुआ।

आकाश दीप से नहीं हुआ रन आउट: कीवी टीम की दूसरी पारी में डेरिल मिचेल को आकाश दीप ने भी एक जीवनदान दिया। तब मिचेल ने महज़ 40 गेंद खेलकर 15 रन बनाए थे। वो वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर मिड ऑन की तरफ शॉट खेलकर दौड़ पड़े थे। उन्होंने आधी क्रीज पार कर ली थी, लेकिन दूसरी तरफ से टॉम ब्लेंडल ने कोई रिएक्शन नहीं दिया। ऐसे में मिचेल को वापस लौटना पड़ा। इस मौके पर सुंदर के पास मिचेल को रन आउट करने का मौका था। हालांकि वो ऐसा कर नहीं पाए। उन्होंने सुनहरा मौका खोया जिसके बाद मिचेल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम अगर बेहतर फील्डिंग करती तो न्यूजीलैंड पर अधिक दबाव बना सकती थी। वो ऐसा करने में असफल रहे। शायद आपको ये जानकर हैरान होगी कि वेलिंगटन टेस्ट के पांचवें दिन सिर्फ 75 ओवर का खेल हुआ। भारतीय टीम ने 15 ओवर पहले ही हार मान ली और न्यूजीलैंड के साथ मुकाबले को ड्रॉ कराने के लिए मान गए। अब टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 27 नवंबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार