23 जुलाई, एंटीगा (CRICKETNMORE)। पहले टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल का खेल दिखाकर वेस्टइंडीज गेंदबाजों की हवा टाइट कर दी। एक तरफ जहां किंग कोहली ने दोहरा शतक जमाया तो वहीं अश्विन ने शतक जमाकर वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को पानी पिला दिया। एक तरफ कोहली ने अपने करियर का पहला दोहरा शतक जमाया तो वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ अश्विन ने तीसरा शतक जमाया। कोहली को झटका, गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा ने किसी और से की सगाई

Advertisement

वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की हालत ऐसी रही कि भारत ने दूसरे दिन 588/8 रन पर अपनी पहली पारी घोषित कर दी जिसके जबाव में वेस्टइंडीज टीम अपनी पहली पारी में 1 विकेट पर 31 रन बनाए।

Advertisement

जिस तरह से भारत के बल्लेबाजों ने वेस्टइंडीज गेंदबाजों को परेशान किया उससे पूरा वेस्टइंडीज खेमा परेशान हो गया है। लेकिन इसके उलट भारत के एक और स्पिन दिग्गज गेंदबाज हरभजन सिंह ने अपने सोशल साइट ट्विटर के जरीए वेस्टइंडीज टीम को एक सलाह दी है कि वो किंग कोहली की टीम को वेस्टइंडीज में कैसे रोक सकते हैं। शतक लगाने के बाद भी अश्विन हुए निराश, बयां किया अपना ये दर्द

भज्जी ने अपने ट्विटर पर मैसेज किया है, उस मैसेज में हरभजन सिंह कह रहे हैं कि – वेस्टइंडीज की टीम एक ही तरीके से विराट कोहली को रन बनानें से रोक सकती है, अगर कैरेबियन उनका किटबैग कहीं गायब कर दें तो ऐसा हो सकता है।

हरभजन के इस ट्विट का क्रिकेट प्रेमी जमकर मजा ले रहे हैं। इतना ही नहीं हरभजन ने एक और ट्विट किया है जिसमें वो ये कह रहे हैं कि भारत और वेस्टइंडीज के टेस्ट सीरीज में भारत की टीम आसानी से सीरीज पर कब्जा जमा लेगी। क्योंकि भारत की बेहतरीन टीम के सामने वेस्टइंडीज युवा टीम कुछ कमाल नहीं कर पाएगी।  वेस्टइंडीज टीम में मुश्किल से कोई जानामाना चेहरा है।

यहां पढ़ें हरभजन के ट्विट को-

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार