किंग्सटन (जमैका), 1 सितम्बर | ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और तेज गेंदबाज इरफान पठान ने रविवार को भारत के टेस्ट हैट्रिक क्लब में जसप्रीत बुमराह का स्वागत किया। बुमराह ने शनिवार को यहां के सबीना पार्क मैदान पर वेस्टइंडीज के साथ जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन कहर बरपाते हुए 16 रनों पर 6 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान बुमराह ने पारी के नौवें ओवर में हैट्रिक पूरी की।

Advertisement

इस तरह बुमराह भारत के लिए टेस्ट हैट्रिक लेने वाले तीसरे और कुल 44वें गेंदबाज बन गए। हरभजन ने सन 2000 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ और इरफान ने 2004 में कराची में पाकिस्तान के खिलाफ हैट्रिक ली थी।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि बुमराह ने नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर डारेन ब्रावो (4), तीसरी गेंद पर शाहमार ब्रूक्स (0) और चौथी गेंद पर रोस्टन चेज (0) को आउट कर हैट्रिक पूरी कर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया।

 

दूसरे दिन शनिवार का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम बुमराह (16-6) की घातक गेंदबाजी के आगे बेबस नजर आई और उसने अपनी पहली पारी में 87 रनों पर सात विकेट गंवा दिए हैं।

भारत ने पहली पारी में हनुमा विहारी (111) के शानदार शतक की बदौलत 416 रन बनाए थे। इस लिहाज से मेजबान टीम 329 रन पीछे है।

बुमराह के अलावा हरभजन सिंह ने साल 2000 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता टेस्ट मैच रिकी पोंटिंग, एडम गिलक्रिस्ट और शेन वार्न को आउट करते हुए हैट्रिक पूरी की थी। वह भारत के लिए पहली टेस्ट हैट्रिक थी।

Advertisement

इसके बाद 2005 में इरफान पठान ने कराची टेस्ट मैच में पाकिस्तान के खिलाफ सलमान बट्ट, यूनिस खान और मोहम्मद यूसुफ को आउट कर हैट्रिक पूरी की। अगली हैट्रिक के लिए हालांकि भारत को 14 साल का इंतजार करना पड़ा।

बुमराह की हैट्रिक टेस्ट इतिहास की 44वीं हैट्रिक है। साल 2017 में इंग्लैंड के मोइन अली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हैट्रिक पूरी की थी और अब जाकर बुमराह ने अगली हैट्रिक पूरी की है। 

बुमराह की इस सफलता से उत्साहित हरभजन ने अपने ट्वीट में लिखा, "शानदार सफलता जसप्रीत बुमराह। हैट्रिक क्लब में आपका स्वागत है। हमें आप पर गर्व है। इसी तरह आगे बढ़ते रहो भाई।"

Advertisement

इरफान ने भी ट्वीट किया, "हैट्रिक क्लब में आपका स्वागत है बुमराह।"

हरभजन और इरफान के अलावा वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप ने भी बुमराह को बधाई दी। बिशप ने अपने ट्वीट में लिखा, "बुमराह जैसी प्रतिभा जीवन में एक बार देखने को मिलती है।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार