भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद खुलकर सामने आ रहे हैं। इस बीच एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने जीवन पर एक बायोपिक बनाने की इच्छा व्यक्त की है। हरभजन चाहते हैं कि सभी को पता चले कि उनकी स्टोरी क्या है क्योंकि उनकी साइड की स्टोरी किसी को नहीं पता है।

Advertisement

इससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी और मोहम्मद अजहरुद्दीन पर बायोपिक बन चुकी है, जबकि '83, कपिल देव के नेतृत्व वाली भारत की 1983 वर्ल्ड कप जीत पर आधारित है। हरभजन ने ज़ी न्यूज़ से बातचीत के दौरान बताया, "मैं अपने जीवन पर एक फिल्म या एक वेब सीरीज़ चाहता हूं ताकि लोग कहानी के मेरे पक्ष को भी जान सकें कि मैं किस तरह का आदमी हूं और मैं क्या करता हूं।"

Advertisement

यह पूछे जाने पर कि वो अपनी बायोपिक में विलेन की भूमिका निभाते हुए किसे देखना चाहेंगे, उन्होंने कहा, "ये नहीं कह सकता कि मेरी बायोपिक में विलेन कौन होगा। क्योंकि एक नहीं कई विलेन होंगे।"

इसके अलावा उन्होंने इस बात पर भी अफसोस जताया कि उन्हें फेयरवेल मैच के साथ अलविदा कहने का मौका नहीं मिला। उन्होंने कहा, 'हर खिलाड़ी भारत की जर्सी पहनकर संन्यास लेना चाहता है लेकिन किस्मत हमेशा साथ नहीं देती और कई बार आप जो चाहते हैं वो नहीं होता। आपने वीवीएस (लक्ष्मण), राहुल (द्रविड़), वीरू (वीरेंद्र सहवाग) जैसे बड़े नामों को भी फेयरवेल का मौका नहीं मिला।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार