लंदन, 12 जून (CRICKETNMORE)| ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने भारत के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या की तुलना साउथ अफ्रीका के लांस क्लूजनर से की है और कहा है कि 2019 वर्ल्ड कप में हार्दिक हावी रहेंगे।

Advertisement

वॉ के मुताबिक हार्दिक की बल्लेबाजी और गेंदबाजी की काबिलियत बिल्कुल क्लूजनर की तरह है, जो 1999 वर्ल्ड कप में टूर्नामें के सबसे अच्छे खिलाड़ी रहे थे। वॉ ने आगे कहा कि क्लूजनर की तरह हार्दिक का भी विपक्षी टीमों के पास कोई जवाब नहीं है।

Advertisement

हार्दिक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप मुकाबले में ओवल मैदान पर 27 गेंदों पर 48 रनों की तूफानी पारी खेली थी। हार्दिक की उस पारी को लेकर वॉ ने आईसीसी के लिए प्रकाशित अपने स्तम्भ में लिखा है, "हार्दिक की वह पारी विपक्षी टीमों को डरा रही होगी। यह लड़का 1999 में चमकने वाले क्लूजनर की तरह है। इस लड़के के पास बल्लेबाजी की वह कला है, जिसका जवाब किसी विपक्षी कप्तान के पास नहीं है।"

अपने लेख में वॉ ने भारतीय विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी की भी जमकर तारीफ की है। वॉ ने लिखा, "धोनी के अंदर चतुराई और शानदार संतुलन है। वह कम मौकों पर ही चूकते हैं और उनकी सफलता के कारण ही भारत 350 रनों से अधिक का लक्ष्य देने में सफल रहा।"

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट पर 352 रन बनाए थे। इसमें शिखर धवन के 117 रन शामिल हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 316 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार