अक्षर पटेल (3/21) और आवेश खान (3/15) की शानदार गेंदबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2021 के 46वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 129 रनों पर रोक दिया। हालांकि, इसके बाद दिल्ली की टीम भी छोटे से लक्ष्य को हासिल करने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आ रही है।

Advertisement

वहीं, पहली पारी में सभी की निगाहें हार्दिक पांड्या पर थी लेकिन गेंदबाज़ी तो वो कर नहीं रहे हैं और उनका बल्ला एक बार फिर खामोश रहा और वो दिल्ली के तेज़ गेंदबाज आवेश खान की शानदार गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। पांड्या ने आउट होने से पहले 18 गेंदों में सिर्फ 17 रन बनाए।

Advertisement

हार्दिक मुंबई की पारी के 19वेें ओवर की पहली ही गेंद को पूरी तरह से मिस कर गए और आवेश की यॉर्कर ने मुंबई की टीम को एक बड़ा झटका दे दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी शेयर कर रहे हैं।

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो मुंबई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 129 रन बनाए। दिल्ली की ओर से अक्षर और आवेश के अलावा एनरिच नॉर्खिया और रविचंद्रन अश्विन को एक-एक विकेट मिला।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार