धोनी की पत्नी साक्षी ने 'ऑफशोल्डर टॉप' में पोस्ट की तस्वीर, हार्दिक पांड्या ने कमेंट में बनाया दिल

Updated: Sat, Feb 13 2021 16:11 IST
Cricket Image for Hardik Pandya Commentms On Ms Dhoni Wife Sakshi Dhoni Pictures (Sakshi Dhoni (image source: instagram))

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। साक्षी आए दिन कोई ना कोई पोस्ट या तस्वीर शेयर करते हुए चर्चा में बनी रहती हैं। इस बीच साक्षी ने बेहद खूबसूरत सेल्फी पोस्ट की है।

साक्षी ने इंस्टाग्राम पर दो बेहद ही खूबसूरत तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया है। इन तस्वीरों में धोनी की पत्नी बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। तस्वीरों में साक्षी धोनी लाल रंग का ऑफशोल्डर टॉप और स्कर्ट पहने हुए दिख रही हैं। साक्षी की तस्वीर पर टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने कमेंट किया है। 

हाार्दिक पांड्या ने साक्षी के पोस्ट पर दिल वाली इमोजी कमेंट की है। फिलहाल सोशल मीडिया पर साक्षी की तस्वीर वायरल हो चुकी है। अब तक इंस्टाग्राम पर साक्षी की तस्वीर को 4 लाख के करीब लोगों ने लाइक किया है वहीं 2000 से ज्यादा कमेंट इन तस्वीरों पर आ चुके हैं।

बता दें कि साक्षी इन दिनों मुंबई में हैं। साक्षी धोनी अपने ड्रीम प्रोजेक्ट की तैयारियों के लिए काफी मेहनत कर रही हैं। फैंस को जल्द ही उनके ड्रीम प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी मिल सकती है। फैंस को इंतजार है कि एम एस धोनी की पत्नी साक्षी जल्द ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में परचम लहराएं।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें