मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) पर गुरुवार (18 अप्रैल) को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगा है। हार्दिक पर ओवर-रेट से संबंधित आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मुंबई की टीम इस मैच में निर्धारित समय में 2 ओवर कम डाल पाई थी।

 
Advertisement

बीसीसीआई ने प्रैस रिलीज जारी कर रहा, “ आईपीएल की न्यूनतम ओवर रेट से संबंधित आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध था, इसलिए पांड्या पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।"

Advertisement

स्लो ओवर रेट का नुकसान मुंबई की टीम को मैदान पर भी हुआ। टीम आखिरी दो ओवर में 30 गज के सर्कल से बाहर पांच की बजाए चार फील्डर ही रख पाई। 

गौरतलब है कि मुंबई की टीम ने इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ 9 रन से रोमांचक जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद मुंबई ने सूर्यकुमार यादव (78), रोहित शर्मा (36) और तिलक वर्मा (नाबाद 34) की पारियों के दम पर 7 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए।  

इसके जवाब में पंजाब खराब शुरूआत के बाद भी 19.1 ओवर में 183 रन के स्कोर तक पहुंची। जिसमें आशुतोष शर्मा  (61 रन) औऱ शशांक सिंह ( 41 रन) की तूफानी पारियां खेली।  

Also Read: Live Score

Advertisement

मुंबई की जीत के हीरो रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, जिन्होंने अपने कोटे के चार ओवर में 21 रन देकर सैम कुरेन, राइली रुसो और शशांक सिंह को अपना शिकार बनाया। जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बुमराह के 7 मैच में 13 विकेट हो गए और पर्पल कैप पर फिलहाल उनका कब्जा है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार