जब से मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया है तभी से पांड्या की ट्रोलिंग शुरू हो गई और फिलहाल ये ट्रोलिंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस की हार के बाद तो कप्तान हार्दिक पांड्या को फैंस जमकर फटकार लगा रहे हैं। इसी बीच मैच के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नाराज़ फैंस टीवी स्क्रीन पर हार्दिक पांड्या को देखकर जूते-चप्पल बरसा रहे हैं। इस दौरान पीछे खड़ा एक नाराज फैन तो ये भी बोलता है कि टीवी की स्क्रीन भी टूट जाएगी। इस वायरल वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

वहीं, इस मैच की बात करें तो हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen), अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और ट्रैविस हेड (Travis Head) के अर्धशतकों की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 31 रन से हरा दिया। इस मैच में कुल 38 छक्के लगे जो किसी भी आईपीएल और टी20 मैच में सबसे ज्यादा है। इस मैच में कुल 523 रन बने जो आईपीएल में सबसे ज्यादा है। इस मैच में हैदराबाद ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में ट्रैविस हेड की जगह उमरान मलिक को खिलाया। मुंबई ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में क्वेना मफाका की जगह रोमारियो शेफर्ड ने हासिल किये।हैदराबाद ने अभी तक टूर्नामेंट में एक मैच जीता है और एक हारा है। मुंबई ने अभी 2 मैच खेले और दोनों में हार मिली।

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 277 रन का विशाल स्कोर टांगा। ये आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। हेनरिक क्लासेन ने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 80(34)* रन बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 7 छक्के लगाए। अभिषेक शर्मा ने 63(23) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 7 छक्के लगाए। 

Also Read: Live Score

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 246 रन ही बना सकी। ये आईपीएल में मुंबई का हाईएस्ट स्कोर है। लक्ष्य का पीछा करते हुए आईपीएल में सबसे बड़ा टीम स्कोर है। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा रन तिलक वर्मा ने बनाये। उन्होंने 34 गेंद में 2 चौको और 6 छक्कों की मदद से 64 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। टिम डेविड ने 28 गेंद में 2 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 42 रन की पारी खेली। ईशान किशन ने 13 गेंद में 2 चौको और 4 छक्कों की मदद से 34 रन की पारी खेली। नमन धीर ने 14 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 30 रन की पारी खेली। तिलक और नमन ने तीसरे विकेट के लिए 84 (37) रन जोड़े। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार