भारत के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या अपने अंदाज की वजह से फैंस के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच के दौरान हार्दिक पांड्या ने दिल जीतने का काम किया है। हार्दिक पांड्या ने श्रीलंका के खिलाड़ी चमिका करुणारत्ने को अपना बैट गिफ्ट में दिया है। हार्दिक से बैट गिफ्ट में पाकर करुणारत्ने के चेहरे की खुशी देखते बनती थी। 

Advertisement

हार्दिक पांड्या इशान किशन से बैट मंगवाते हैं और उसे कुछ देर तक देखते हैं। इसके बाद हार्दिक अपने बैट को चमिका करुणारत्ने को गिफ्ट कर देते हैं। चमिका करुणारत्ने हार्दिक के बल्ले से शैडो प्रेक्टिस करते हुए भी नजर आते हैं। वहीं वह सूर्यकुमार यादव से बल्ले की तारीफ करते हुए भी नजर आते हैं। 

Advertisement

इस वाक्ये के अलावा जब मैच की शुरुआत में मेजबान श्रीलंका का राष्ट्रगान बजने लगा था तब हार्दिक पांड्या को श्रीलंका का राष्ट्रगान गाते हुए देखा गया। उन्हें बिना हिचकिचाहट के घरेलू टीम का राष्ट्रगान गाते हुए देखना आश्चर्यजनक था और प्रशंसक हार्दिक की इस हरकत पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर हार्दिक का ये वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। वहीं, अगर इस मैच की बात की जाए तो भारत ने पहले टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को 38 रनों से शिकस्त दी है। हार्दिक पांड्या एक बार फिर बल्ले से कोई कमाल करने में असफल रहे और उनका अब तक श्रीलंका दौरा किसी बुरे सपने की तरह रहा है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार