भारत ने बुधवार (1 फरवरी) को न्यूजीलैंड को तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में 168 रनों से हरा दिया। इस विशाल जीत के साथ ही भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिनी (Roger Binny) और सचिव जय शाह (Jay Shah) के हाथों से ट्रॉफी  ट्रॉफी मिलने के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने सीधे जाकर उसे पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को सौंप दिया। 

Advertisement

बता दें कि धोनी के समय से टीम इंडिया में परंपरा रही है कि कप्तान सीरीज जीत के बाद ट्रॉफी सबसे युवा या डेब्यू करने वाले खिलाड़ी को सौंप देता है। लेकिन न्यूजीलैंड पर सीरीज जीत के बाद पांड्या ने ट्रॉफी पृथ्वी को थमा दी। 

Advertisement

इस सीरीज से पृथ्वी शॉ की टीम इंडिया में वापसी हुई थी। हालांकि उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। सीरीज शुरू होने से पहले ही पांड्या ने साफ कर दिया था कि वह पहला मौका शुभमन गिल को देंगे। गिल कप्तान के भरोसे पर खरे भी उतरे और उन्होंने तीसरे टी-20 में नाबाद 126 रन की पारी खेली। 

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल (नाबाद 126) के शतक के दम पर 4 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए थे। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 12.1 ओवर में 66 रनों पर ऑलआउट हो गई। 

पांड्या ने रचा इतिहास

सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक पांड्या को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। तीसरे टी-20 में उन्होंने अपने प्रदर्शन से एक खास रिकॉर्ड भी बनाया। पांड्या ने अपने कोटे के चार ओवरों में 16 रन देकर 4 विकेट लिए और बल्लेबाजी में 17 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए। वह भारत के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक टी-20 इंटरनेशनल में 30 या उससे ज्यादा रन बनाने के साथ-साथ चार विकेट हासिल किए हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार