इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की कप्तानी करते हैं। हिटमैन की अगुवाई में अब तक एमआई की टीम पांच बार चैंपियन का टाइटल जीत चुकी है। लेकिन फैंस के मन में ये सवाल है कि रोहित के बाद आखिर मुंबई इंडियंस का कप्तान कौन होगा? तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको इसी सवाल का जवाब देने वाले हैं। हम आपको बताएंगे एमआई के उन तीन खिलाड़ियों के बार में जो रोहित के बाद कप्तान बन सकते हैं।

Advertisement

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)

Advertisement

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 के ऑक्शन से पहले एक बार फिर अपने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में जोड़ लिया है। पांड्या इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस की अगुवाई करते हुए उन्हें एक बार चैंपियन और एक बार फाइनल में ले जा चुके हैं। ये हरफनमौला खिलाड़ी इंडियन टीम को भी लीड कर चुका है ऐसे में हार्दिक एमआई के लिए भी रोहित शर्मा के बाद कप्तानी की जिम्मेदारी उठा सकते हैं। आगामी सीजन में ये भी हो सकता है कि वो उन्हें टीम का उपकप्तान भी बना दिया जाए।

 

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah)

जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के लिए लंबे समय से खेल रहे हैं। इतना ही नहीं, बुमराह ने आईपीएल में अपना डेब्यू भी मुंबई इंडियंस के लिए ही खेलते हुए किया था। बुमराह एक अनुभवी गेंदबाज़ है और वो भी इंडियन टीम को लीड कर चुके हैं, ऐसे में मुंबई इंडियंस की टीम आगामी समय में रोहित की रिप्लेसमेंट के तौर पर उन्हें देख सकती है। आपको ये भी बता दें कि बुमराह मुंबई के लिए अब तक 120 आईपीएल मैच खेल चुके हैं जिसके दौरान उन्होंने 145 विकेट चटकाए हैं।

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)

Advertisement

Also Read: Live Score

मिस्टर 360 यानी सूर्यकुमार यादव भी इस रेस का हिस्सा हैं। सूर्यकुमार यादव एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और एमआई में शामिल होने के बाद से ही उनके करियर में बड़ा बदलाव आया है। आलम ये है कि SKY इंडियन टीम के लिए तीनों ही फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके हैं और हाल ही में उन्होंने अपना पहला ओडीआई वर्ल्ड कप भी खेला। सूर्यकुमार यादव के पास भी इंडियन टीम को लीड करने का अनुभव है, ऐसे में आगामी समय में एमआई की टीम उन पर भी एक कप्तान के तौर पर दांव खेल सकती है। आपको बता दें कि वो अब तक आईपीएल में 139 मैच खेल चुके हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार