Hardik Pandya Injury News: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं और अपनी फिटनेस हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। उम्मीद थी कि हार्दिक 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली White Ball सीरीज (NZ vs IND) से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे, हालांकि अब ऐसा होता मुमकिन नहीं लग रहा है।
ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार हार्दिक एक बार फिर चोटिल हो गए हैं और इसी कारण वो ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ वनडे सीरीज और अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले टी20 और वनडे सीरीज दोनों से बाहर हो सकते हैं। खबरों की माने तो हार्दिक पांड्या को दाहिनी पिंडली (Shin) में दोबारा दर्द की शिकायत है। इसके लिए उनके नए सिरे से स्कैन हुए हैं। BCCI की मेडिकल टीम ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। उन्हें अगले 10-15 दिनों तक कोई भी फिजिकल एक्टिविटी नहीं करने को कहा गया है।
गौरतलब है कि 32 वर्षीय हार्दिक पांड्या साल 2026 के IPL के बाद से ही क्रिकेट एक्शन से दूर हैं। इस टूर्नामेंट में भी उन्होंने 10 मुकाबले ही खेले। वो भारतीय जर्सी में आखिरी बार मार्च के महीने में दिखे थे। हार्दिक की फिटनेस टीम इंडिया के लिए लगातार टेंशन की वज़ह बनी हुई है। वो लंबे समय से BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ठीक होने के लिए मेहनत कर रहे हैं। हालांकि मेडिकल टीम की निगरानी में होने के बावजूद उन्हें फिटनेस हासिल करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
बताते चलें कि हार्दिक अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स में खेलने के उम्मीदवार थे, लेकिन वो अपनी चोट के कारण बड़ा मौका चूक गए। हार्दिक भारतीय टीम को स्थिरता देते हैं, ऐसे में ये भारतीय फैंस यही प्रार्थना करेंगे कि वो जल्द से जल्द फिट हो जाए और भारतीय जर्सी में क्रिकेट खेलते दिखे।
Also Read: LIVE Cricket Score
India A वनडे टीम: प्रियंश आर्या, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल [उपकप्तान], ऋतुराज गायकवाड़ [कप्तान], रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र [विकेटकीपर], निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अर्शिन कुलकर्णी, अर्शद खान, नमन धीर, हार्दिक पांड्या*, प्रभसिमरन सिंह [विकेटकीपर], गुरजपनीत सिंह, यश ठाकुर