राजकोट में चौथे टी 20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को 82 रनों से जीत मिली। टीम को मिली इस जीत में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और दिनेश कार्तिक ने अहम योगदान निभाया। दिनेश कार्तिक के साथ बातचीत के दौरान हार्दिक पांड्या ने बताया कि कैसे वो हमेशा पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) के आभारी रहेंगे कि उन्होंने उन्हें परिपक्व होने में मदद की। हार्दिक से धोनी से कहा था कि हमेशा अपने खेल के बारे में सोचने की बजाए टीम पर ध्यान देना चाहिए। 

Advertisement

जब कार्तिक ने उनसे गुजरात टाइटंस का प्रतिनिधित्व करने और भारत के लिए खेलने पर परिवर्तनों के बारे में पूछा, तो हार्दिक ने धोनी द्वारा अपने करियर के शुरुआती चरणों में दी गई एक सलाह को याद किया जो सभी को सुनना चाहिए। हार्दिक ने BCCI.tv द्वारा अपलोड किए गए वीडियो में इस बात का जिक्र किया है।

Advertisement

हार्दिक ने कहा, 'अपने शुरुआती दिनों में, मैंने माही भाई से एक सवाल पूछा था। मैंने उनसे पूछा कि वह दबाव को कैसे झेलते हैं? उन्होंने मुझे बहुत ही सरल सलाह दी - 'अपने खुद के स्कोर के बारे में सोचना बंद करो और इस बारे में सोचना शुरू करो कि आपकी टीम को क्या चाहिए।' वह सबक मेरे दिमाग में अटका हुआ है और मुझे उस तरह का खिलाड़ी बनने में मदद मिली है जो मैं अभी हूं।'

वहीं अगर मैच की बात करें तो हार्दिक और कार्तिक ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 65 रनों की साझेदारी की थी। पांड्या ने 46(31) बनाए। एक कठिन धीमी विकेट पर उनकी बल्लेबाजी के दमपर भारत ने 169/6 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका 87 रनों पर आउट हो गई और भारत 82 रनों से मुकाबले को जीत गया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार