मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार (29 अप्रैल) को खेले गए हाई स्कोरिंग मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 244 रन का विशाल लक्ष्य हासिल कर मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया। वानखेड़े स्टेडियम में मिली इस हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की निराशा साफ़ झलक रही थी और मैच के बाद उनका एक वीडियो भी वायरल हो गया।

Advertisement

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, जब पांड्या अपनी बॉलिंग मार्क की ओर वापस जा रहे होते हैं तो वो उस समय निराशा में लगभग स्टंप्स को लात मार ही देते हैं। MI कप्तान की बॉडी लैंग्वेज से स्थिति का दबाव साफ़ झलक रहा था, क्योंकि मैच पांच बार के चैंपियन के हाथों से और दूर खिसकता जा रहा था। टीम को एकजुट करने की उनकी कोशिशों के बावजूद, SRH ने लक्ष्य का पीछा आसानी से कर लिया। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

244 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद धमाकेदार रही। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए 52 गेंदों में 129 रन की साझेदारी कर मुंबई के गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 45 रन बनाए, जबकि ट्रेविस हेड ने 30 गेंदों में 76 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 8 छक्के शामिल रहे।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नितीश कुमार रेड्डी (21) के साथ अहम साझेदारी निभाई। क्लासेन ने 30 गेंदों में नाबाद 65 रन ठोके, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा सलिल अरोड़ा ने भी आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 10 गेंदों में नाबाद 30 रन बनाए। इन शानदार पारियों की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार