IND vs ENG 3rd T20: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार, 28 जनवरी को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) पूर्व और दिग्गज बल्लेबाज़ शिखर धवन (Shikhar Dhawan) का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम कर सकते हैं।

Advertisement

शिखर धवन को भी पछाड़ सकते हैं हार्दिक पांड्या

Advertisement

हार्दिक के पास टीम इंडिया के गब्बर शिखर धवन को पीछे छोड़ना का सुनहरा मौका है। गौरतलब है कि टी20 इंटरनेशनल में हार्दिक ने टीम इंडिया के लिए 111 टी20 मैचों की 87 पारियों में 1710 रन बनाए हैं। दूसरी तरफ शिखर के नाम 68 मैचों की 66 पारियों में 1759 रन दर्ज हैं। 

अगर तीसरे टी20 मैच में हार्दिक इंग्लैंड के खिलाफ 50 रन ठोक देते हैं तो ऐसा करके वो शिखर धवन से टी20 इंटरनेशनल में रन बनाने के मामले में आगे निकल जाएंगे। हार्दिक फिलहाल इस खास लिस्ट में छठे पायदान पर हैं। ये भी जान लीजिए इस लिस्ट में रोहित शर्मा टॉप पर हैं जिनके नाम 159 टी20 इंटरनेशनल की 151 पारियों में 4231 रन दर्ज हैं।

युजवेंद्र चहल को भी पीछे छोड़ सकते हैं हार्दिक

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टी20 इंटरनेशनल में देश के लिए अब तक 111 मैचों की 99 पारियों में 92 विकेट चटका चुके हैं। अगर वो तीसरे टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट ले लेते हैं तो वो टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल में युजवेंद्र चहल को पछाड़ते हुए दूसरे सबसे सफल गेंदबाज़ बन जाएंगे। फिलहाल वो तीसरे नंबर पर हैं, युजवेंद्र चहल इस लिस्ट में 80 मैचों की 79 पारियों में 96 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि अर्शदीप सिंह टी20 इंटरनेशनल में 62 मैचों में 98 विकेट से साथ टीम इंडिया के सबसे सफल गेंदबाज़ हैं।

टी20 सीरीज के लिए ऐसा है भारत का पूरा स्क्वाड

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

अभिषेक शर्मा, रमनदीप सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार