India vs Bangladesh 1st T20I: भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के पास रविवार (6 अक्टूबर) को बांग्लादेश के खिलाफ ग्वालियर के न्यू माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले पहले टी-20 इंटरनेशनल में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। बता दें कि यह इस स्टेडियम में पहला इंटरनेशनल मुकाबला है, जिसकी शुरुआत रात 7 बजे से होगी। 

Advertisement

धोनी और रैना को पछाड़ने का मौका

Advertisement

हार्दिक अगर इस मैच में 95 रन बनाते हैं तो भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एमएस धोनी औऱ सुरेश रैना को पीछे छोड़कर छठे नंबर पर पहुंच जाएंगे। 

हार्दिक ने भी तक 102 मैच की 79 पारियों मे 1523 रन बनाए हैं। वहीं धोनी के नाम 98 मैच की 85 पारियों में 1617 रन और रैना के नाम 78 मैच की 66 पारियों में 1605 रन दर्ज हैं। 

जसप्रीत बुमराह से निकल सकते हैं आगे

हार्दिक अगर 4 विकेट चटकाने में कामयाब होते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में जसप्रीत बुमराह को पछाड़कर संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ जाएंगे। हार्दिक ने अभी तक 102 मैच की 91 पारियों में 86 विकेट लिए हैं और उनसे आगे बुमराह है, जिन्होंने 70 मैच की 69 पारियों में 89 विकेट चटकाए हैं। लेकिन वह इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। 

Advertisement

भारत के लिए युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा 96 विकेट लिए हैं, इसके बाद 90 विकेट के साथ भुवनेश्वर कुमार दूसरे नंबर पर हैं। 

बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार