मुंबई इंडियंस की टीम के लिए अभी आईपीएल में कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है। उनकी  टीम 7वें स्थान पर है और वो प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर है। रोहित शर्मा से लेकर सूर्यकुमार यादव तक कोई भी बल्लेबाज सही से खेल नहीं पा रहा है। इसके अलावा टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता है उनके स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का गेंदबाजी न करना और बल्लेबाजी में भी कुछ ज्यादा कमाल न करना।

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत भी आईपीएल का फाइनल खत्म होने के एक दिन बाद हो रही है। 24 अक्टूबर को भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ होगा और हार्दिक पांड्या ने इसी बीच अपनी गेंदबाजी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच खत्म होने के बाद जब दीप दासगुप्ता ने पांड्या से उनकी गेंदबाजी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वो बेहद जल्द ही गेंदबाजी की कमान भी संभालेंगे और वो इसके लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं।

पांड्या पीठ में इंजरी से परेशान चल रहे हैं और वो अगर गेंदबाजी नहीं करते हैं तो टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा सकता है। उन्होंने इस सीजन में अभी तक मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी नहीं की है।

जब वर्ल्ड कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय दल का ऐलान हुआ था तब चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने कहा था कि पांड्या अपने कोटे का पूरा ओवर डालेंगे। पांड्या ने आखिरी बार गेंदबाजी इस साल इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में की थी।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार