श्रीलंका ने भारत को दूसरे टी-20 में 16 रन से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है और अब 7 जनवरी यानि आज इस सीरीज निर्णायक मैच खेला जाएगा। हालांकि, तीसरे टी-20 मैच से पहले कप्तान हार्दिक पांड्या काफी सुर्खियों में हैं। इस समय सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनमें देखा जा सकता है कि वो मैच की आखिरी बॉल से पहले ही अपने साथियों से हाथ मिला रहे हैं।

Advertisement

भले ही भारत वो मैच हार चुका था लेकिन आखिरी गेंद से पहले ही हार्दिक की इस हरकत ने सोशल मीडिया पर फैंस को नाराज कर दिया है। फैंस पांड्या की इस हरकत से काफी नाखुश हैं और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक फैन ने हार्दिक को ट्रोल करते हुए लिखा कि ये हार्दिक का युग है कुछ भी हो सकता है जबकि एक दूसरे यूजर ने लिखा, इसीलिए जीवन एजुकेशन जरूरी है।

Advertisement

वायरल तस्वीरों में हार्दिक पांड्या को शुभमन गिल और सपोर्ट स्टाफ से हाथ मिलाते हुए देखा जा सकता है। जबकि इन वायरल तस्वीरों में आप स्कोरकार्ड देखेंगे तो पाएंगे कि 1 गेंद पर 17 रनों की दरकार थी यानि की आखिरी गेंद अभी भी डाली जानी बाकी थी। ऐसे में मैच खत्म होने से पहले ही हार्दिक पांड्या की इस हरकत ने फैंस का पारा बढ़ा दिया है।

आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से हार्दिक पांड्या को फटकार लगा रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार