इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) जिसने पांच बार चैंपियन का टाइटल जीता, उनके लिए साल 2026 का सीजन (IPL 2026) किसी बुरे सपने की तरह रहा। आलम ये था कि वो पूरे सीजन में अपने 14 मैच खेलकर सिर्फ 4 ही जीत पाए और सिर्फ 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल पर नवें पायदान पर रहे। इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद अब मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब MI के कैप्टन हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) पर गाज गिरने वाली है और वो अपनी कैप्टेंसी खो सकते हैं।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। ताजा रिपोर्ट्स की माने तो IPL19 सीजन के दौरान ऐसे कई संकेत मिल चुके हैं कि टीम मैनेजमेंट हार्दिक को कैप्टन बनाए रखने के लिए उत्सुक नहीं है और अब वो नए कैप्टन के ऑप्शन को तलाशेंगे। वो किसी नए या पुराने खिलाड़ी को ये जिम्मेदारी दे सकते हैं।
रिपोटर्स के अनुसार MI के एक पुराने खिलाड़ी ने कहा, "आने वाले दिनों में गंभीरता से सोच-विचार किया जाएगा और चर्चा होगी। हर ऑप्शन पर सोचा जाएगा। कई सावलों पर ध्यान देने की जरूरत है। आगे चलकर, क्या हार्दिक कप्तान बन सकते हैं? क्या वह सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर टीम में रहेंगे?"
इतना ही नहीं, सूत्र के हवाले से ये भी समाने आया है कि MI के कुछ खिलाड़ियों को कोचिंग के लिए तैयार रहने की हिदायत भी दी गई है। सूत्र ने कहा, "कोचिंग स्टाफ सीनियर खिलाड़ियों को ये मैसेज देने में बहुत क्लियर था कि वो जहां भी खेलें, उन्हें कोचिंग के लिए तैयार रहना चाहिए। ऐसे कई मामले थे जहां कोचिंग स्टाफ ने कुछ ऐसा रिकमेंड किया जो डेटा पर आधारित था, लेकिन खिलाड़ियों ने उसे फॉलो नहीं किया।"
Also Read: LIVE Cricket Score
बात करें मुंबई इंडियंस के लिए हार्दिक पांड्या के कैप्टेंसी रिकॉर्ड की तो उन्होंने साल 2024 से लेकर साल 2026 तक MI के लिए कुल 39 मैचों में कैप्टेंसी की जिसमें से वो टीम को 15 ही मैच जीता पाए। यानी उनकी कैप्टेंसी में मुंबई का जीत प्रतिशत सिर्फ 38.46 रहा, वहीं हार प्रतिशत 61.53 रहा। याद दिला दें कि MI ने हार्दिक को गुजरात टाइटंस से ट्रेड करके अपनी स्क्वाड में लिया था, तब रोहित शर्मा से कैप्टेंसी छिनकर हार्दिक को सौंपी गई थी।