21 अगस्त। ट्रेंटब्रिज टेस्ट में इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर लगाम कसने वाले हार्दिक पांड्या ने बड़े की कड़े शब्दों में खुद की तुलना विराट कोहली से होने पर निंदा की थी। उन्होंने सीधे कहा था कि वो हार्दिक पांड्या हैं और अपने तरह से क्रिकेट खेलते हैं। स्कोरकार्ड

Advertisement

ऐसे में अब एक समय भारत के दिग्गज ऑलराउंडर रहे इरफान पठान ने हार्दिक पांड्या को लेकर एक खास बयान दिया है। इरफान पठान ने हार्दिक पांड्या को समझाते हुए कहा कि उन्हें इस तरह की बातों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है।

Advertisement

इरफान पठान ने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि जब मैं शुरूआत में अच्छा परफॉर्मेंस कर रहा था तो ऐसी बातें मेरे लिए भी हो रही थी। हालांकि मैं अपने आप को खुशकिस्मत समझता था कि मेरी तुलना महान कपिल देव से हो रही है।

लेकिन मैं जानता था कि कपिल देव जैसे महान खिलाड़ी 100 साल में एक बार ही पैदा लेते हैं ऐसे में मुझे इस बात से कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ा था।

इरफान पठान ने कहा कि हार्दिक पांड्या ने ऐसी बातों की तुलना पर ज्यादा बात नहीं करनी चाहिए और अपना स्वाभाविक खेल खेलते रहना चाहिए।

Advertisement

गौरतलब है कि ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में हार्दिक पांड्या ने अपने टेस्ट करियर में पहली दफा 5 विकेट हॉल किया तो वहीं बल्लेबाजी में दूसरी पारी में अर्धशतक जमाकर धमाल मचा दिया है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार