19 जनवरी। करण जौहर के शो में महिलाओं पर गलत बयानबाजी देने के बाद हार्दिक पांड्या बुरी तरह से फंस गए। बीसीसीआई ने केएल राहुल और हार्दिक पांड्या को कुछ दिनों के लिए सस्पेंड भी कर दिया।

Advertisement

हार्दिक पांड्या को लेकर खबर ये ही थी कि भारत वापस आने के बाद उन्होंने खुद को अपने रूम में बंद कर लिया था। लेकिन अभी हाल ही में हार्दिक पांड्या को देखा गया है।

Advertisement

19 जनवरी को हार्दिक पांड्या को मुंबई एयरपोर्ट पर अपने भाई क्रुणाल पांड्या के साथ कहीं जाते हुए देखा गया है।

गौरतलब है कि प्रशासकों की समिति चाहती है कि सुप्रीम कोर्ट पंड्या और राहुल के भाग्य का फैसला करने के लिए लोकपाल की नियुक्ति करे।

न्यूजीलैंड दौरे से भी हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को बाहर कर दिया गया है। अब ये देखने वाली बात होगी कि वर्ल्ड कप में इन दोनों का चयन हो पाता है या नहीं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार