न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में हैरिस सोहेल का अनोखा कारनामा, पाकिस्तान के लिए टेस्ट में बनाया अनचाहा रिकॉर्ड

Updated: Sun, Nov 25 2018 13:53 IST
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में हैरिस सोहेल का अनोखा कारनामा, पाकिस्तान के लिए टेस्ट में बनाया अ (Twitter)

25 नवंबर। दुबई में खेले जा रहे न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन पाकिस्तान की टीम लंच तक 4 विकेट पर 274 रन बना लिए हैं। स्कोरकार्ड

पाकिस्तान के तरफ से हैरिस सोहेल ने शानदार शतक जमाया। अपने टेस्ट करियर में हैरिस सोहेल का यह दूसरा शतक है।

आपको बता दें कि अपने शतकीय पारी के दौरान हैरिस सोहेल ने एक अनोखा रिकॉर्ड पाकिस्तान के लिए टेस्ट में बना दिया है। हैरिस सोहेल पाकिस्तान के तरफ से टेस्ट में सबसे धीमा शतक जमाने वाले छठे पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए हैं।

वहीं पाकिस्तान के लिए पिछले 6 साल के बाज टेस्ट में पाकिस्तान के लिए हैरिस सोहेल  के द्वारा जमाया गया यह सबसे धीमा शतक है।

स्कोरकार्ड

हैरिस सोहेल ने 309 गेंद पर शतक जमाने में सफल रहे। इससे पहले साल 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ अजहर अली ने 319 गेंद पर शतक जड़ा था।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें