महिला प्रीमियर लीग (WPL 2023) के 12वें मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 55 रनों से हराकर प्लेऑफ में प्रवेश कर लिया है। हरमन की कप्तानी वाली मुंबई की टीम अब 5 में से 5 मुकाबले जीत चुकी है और ऐसा लग नहीं रहा है कि कोई भी टीम उन्हें हरा सकती है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 162 रन का स्कोर खड़ा किया और जब गुजरात की टीम इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो कभी भी मैच में नहीं दिखी।

Advertisement

गुजरात की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 107 रन ही बना पाई। इस मैच में गुजरात के लिए सबसे ज्यादा 22 रन हरलीन देओल ने बनाए। हालांकि, बल्ले से योगदान देने से पहले हरलीन ने फील्डिंग में जो कुछ किया उसको लेकर उनकी काफी तारीफ की जा रही है। इस मैच में मुंबई की पारी के दौरान हरलीन ने हरमनप्रीत का शानदार कैच पकड़ने के साथ-साथ एक रनआउट भी किया जिसकी तुलना रविंद्र जडेजा से की जा रही है।

Advertisement

ये घटना उस समय घटित हुई जब 19वें ओवर की चौथी गेंद पर हरमनप्रीत ने लेग साइड पर एक शॉट खेला और उन्होंने शॉट खेलते ही दूसरे छोर पर खड़ी हुमेरा काजी को दो रन के लिए कहा। हरमन और हुमेरा ने एक रन तो आसानी से पूरा कर लिया लेकिन जब वो दूसरा रन लेने के लिए दौड़ी तब हरलीन देओल की रॉकेट थ्रो ने हुमेरा का काम तमाम कर दिया।

बाउंड्री से ही हरलीन की डायरेक्ट हिट ने हर किसी को हक्का बक्का कर दिया और सोशल मीडिया पर हरलीन की तुलना भारत के तेज़तर्रार फील्डर रविंद्र जडेजा से होने लगी है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और काफी शेयर भी किया जा रहा है। अगर मुंबई के लिहाज से इस मैच की बात करें तो कप्तान हरमनप्रीत ने इस मैच में शानदार कप्तानी के साथ-साथ अपनी अच्छी फॉर्म को भी जारी रखते हुए गुजरात के खिलाफ भी पचासा लगा दिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार