IND-W vs ZIM-W 2nd ODI: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने एक बार फिर अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींच लिया। जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में उन्होंने बेहतरीन शतक जड़ा दिया।

वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में रविवार (25 अक्टूबर) को खेले जा रहे इस मुकाबले में हरमनप्रीत ने 121 गेंदों पर 126 रन की शानदार पारी खेली। भारतीय टीम को शुरुआती झटके जल्दी लगे, जब स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा जल्दी आउट हो गईं। हालांकि, हरमनप्रीत ने दबाव में अपना संयम बनाए रखा और पारी को संभालते हुए रन बनाने की रफ्तार भी बरकरार रखी।

इस दौरान उन्हें पहले सलामी बल्लेबाज प्रतीका रावल का अच्छा साथ मिला। प्रतीका ने 67 गेंदों पर 61 रन बनाए और हरमनप्रीत के साथ तीसरे विकेट के लिए 124 रनों की अहम साझेदारी निभाई। इसके बाद हरमनप्रीत ने दीप्ति शर्मा के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 153 रनों की शानदार साझेदारी हुई। दीप्ति ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 86 गेंदों पर नाबाद 106 रन बनाए। दोनों की पारियों की बदौलत भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 328 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

मिताली राज को पीछे छोड़ा
हरमनप्रीत कौर ने इस शतक के साथ भारतीय महिला क्रिकेट में वनडे शतकों के मामले में मिताली राज को पीछे छोड़ दिया है और इस फॉर्मेंट में भारत के लिए दूसरी सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गईं हैं। भारत के लिए महिला वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड स्मृति मंधाना के नाम है, जिन्होंने अब तक 14 शतक लगाए हैं। हरमनप्रीत के नाम अब आठ शतक हो गए हैं, जबकि मिताली राज ने अपने वनडे करियर में सात शतक लगाए थे।

भारत की ओर से महिला वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली बल्लेबाज:

  • स्मृति मंधाना — 14 शतक
  • हरमनप्रीत कौर — 8 शतक
  • मिताली राज — 7 शतक
  • पूनम राउत — 3 शतक
  • जेमिमा रोड्रिग्स — 3 शतक
  • प्रतीका रावल — 3 शतक

महिला वनडे में शतक लगाने वाली चौथी सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनीं
इतना ही नहीं, हरमनप्रीत 37 साल और 231 दिन की उम्र में शतक लगाने के बाद अब महिला वनडे क्रिकेट में शतक जड़ने वाली चौथी सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गईं है। इस लिस्ट में उनसे आगे न्यूजीलैंड की बार्ब बेवेगे, इंग्लैंड की जेनेट ब्रिटिन और साउथ अफ्रीका की डेलीन टेरब्लांश हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

महिला वनडे में सबसे ज्यादा उम्र में शतक लगाने वाली बल्लेबाज:

  • बार्ब बेवेगे — 39 साल, 48 दिन (1982)
  • जेनेट ब्रिटिन — 38 साल, 161 दिन (1997)
  • डेलीन टेरब्लांश — 37 साल, 289 दिन (2007)
  • हरमनप्रीत कौर — 37 साल, 231 दिन (2026)
  • डेबोराह हॉकी — 37 साल, 91 दिन (2000)
  • सूजी बेट्स — 36 साल, 87 दिन (2023)

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार