भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच शनिवार, 22 जुलाई को मीरपुर के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला गया तीसरा वनडे मैच टाई हो गया। भारतीय टीम को जीत के लिए 226 रन बनाने थे लेकिन टीम इंडिया ने जीते हुए मैच में बांग्लादेश को वापसी का मौका दे दिया और दोनों टीमों का स्कोर 225 रन पर समाप्त हुआ।

Advertisement

इस मैच के टाई होने से पहले और होने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर का गुस्सा देखने लायक था। जब हरमनप्रीत कौर को अंपायर ने आउट दे दिया तो उन्होंने गुस्से में आकर बल्ले को स्टंप्स पर मार दिया और पवेलियन जाते-जाते वो अंपायर से भी बहस करती हुई दिखी। स्टंप्स पर बल्ला मारने का उनका वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

इसके अलावा मैच खत्म होने के बाद हरमन ने अंपायरिंग पर सवाल भी उठाए और कहा कि अगली बार जब उनकी टीम बांग्लादेश के दौरे पर आएगी तो वो तैयारी के साथ आएंगे कि उन्हें इस तरह की अंपायरिंग के साथ खेलना होगा। हालांकि, ये तो कुछ भी नहीं था ये विवाद तब और बढ़ गया जब दोनों टीमें एक साथ ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए आईं और हरमनप्रीत द्वारा कथित तौर पर "अंपायरों को भी लाओ" चिल्लाया गया।

हरमनप्रीत ने इस मैच में और मैच के बाद जो कुछ भी किया उससे बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना काफी निराश दिखी और उन्होंने हरमनप्रीत कौर के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा है कि उन्हें थोड़ा और तमीज़ दिखानी चाहिए थी। सुल्ताना ने मैच के बाद बोलते हुए कहा, "ये पूरी तरह से उसकी समस्या है। मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है। एक खिलाड़ी के रूप में, वो बेहतर व्यवहार दिखा सकती थी। मैं आपको नहीं बता सकती कि क्या हुआ, लेकिन वहां (फोटोग्राफ के लिए) मेरी टीम के साथ रहना सही नहीं लगा। ये सही माहौल नहीं था। इसलिए हम वापस चले गए। क्रिकेट अनुशासन और सम्मान का खेल है।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार