गुयाना,10 नवंबर (CRICKETNMORE)| भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक बनाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। 

Advertisement

29 साल की हरमनप्रीत ने यहां जारी आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 51 गेंदों पर 103 रन की तूफानी शतकीय पारी में सात चौके और आठ छक्के लगाए। 

Advertisement

कप्तान हरमनप्रीत ने पहले 50 रन 33 गेंदों में और अगले 50 रन मात्र 16 गेंदों में ही जड़ डाला। 

हरमनप्रीत की इस शतकीय पारी की बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 194 रन का स्कोर बनाया। महिला टी-20 विश्वकप में किसी भी टीम द्वारा बनाया यह अब तक का सर्वोच्च स्कोर है। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना की। 

 टी-20 वर्ल्ड कप में शतक बनाने वाली दुनिया की तीसरी महिला क्रिकेट खिलाड़ी बन गई हैं।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार