India Women vs South Africa Women: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur 200 T20I) ने रविवार (21 जून) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफोर्ड स्टेडियम में महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में टॉस के साथ ही इतिहास रच दिया।
टी-20 इंटरनेशनल में 200 मैच
हरमनप्रीत कौर के टी-20 इंटरनेशनल करियर का यह 200वां मैच है। वह दुनिया की पहली क्रिकेटर (महिला/पुरुष) बन गई हैं, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 200 या उससे ज्यादा मुकाबले खेले हैं। महिला क्रिकेट में उनके बाद न्यूजीलैंड के सुजी बेट्स ने 184 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
वहीं पुरुष टी-20 इंटरनेशनल में आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग ने सबसे ज्यादा 163 मैच खेले हैं, उसके बाद 159 मैच के साथ रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं जो दो साल पहले इस फॉर्मेट के अलविदा कह चुके हैं।
सबसे ज़्यादा T20I मैच खेलने वाली खिलाड़ी
200 - हरमनप्रीत कौर
184 - सूज़ी बेट्स
183 - डैनी वायट-हॉज
177 - एलिस पेरी
169 - स्मृति मंधाना
बतौर कप्तान भी दोहरा शतक
हरमनप्रीत बतौर कप्तान 200 या उससे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली दुनिया की दूसरी महिला क्रिकेटर बन गई हैं। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ इंग्लैंड की शार्लेट एडवर्ड्स ने किया था, जिन्होंने अपने देश की 220 इंटरनेशनल मैच में कप्तानी की है।
महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे ज़्यादा मैच
220 - शार्लेट एडवर्ड्स
200 - हरमनप्रीत कौर
199 - हीदर नाइट
195 - मिताली राज
183 - चमारी अथापथु
182 - मेग लैनिंग
गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहली बार है जब टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में दोनों टीमें आमने-सामने हैं।
टीमें
भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, प्रेमा रावत।
Also Read: LIVE Cricket Score
साउथ अफ्रीका महिला (प्लेइंग इलेवन): लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), तज़मिन ब्रिट्स, एनेरी डर्कसेन, डेन वैन नीकेर्क, मारिज़ैन कप्प, नादिन डी क्लार्क, क्लो ट्रायॉन (विकेटकीपर), सिनालो जाफ्ता, शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा।