Mumbai Indians Women vs Gujarat Giants Women: मुंबई इंडियंस की कप्तान औऱ ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने मंगलवार (13 जनवरी) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जायंट्स के खिलाफ WPL 2026 के मुकाबले में तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम के लिए हरमनप्रीत ने 165.12 की स्ट्राईक रेट से 43 गेंदों में नाबाद 71 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके औऱ 2 छक्के जड़े। इस विजयी पारी के दौरान उन्होंने टूर्नामेंट में अपने 1000 रन पूरे कर लिए। वह WPL के इतिहास की दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं, जो 1000 रन के आंकड़े तक पहुंची हैं। 

Advertisement

हरमनप्रीत के अब 29 पारियों में 1016 रन हो गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा मुंबई की उनकी साथी खिलाड़ी नैट साइवर-ब्रंट ने ही किया था, जिनके नाम 31 पारी में 1101 रन दर्ज हैं। 

बता दे कि गुजरात के खिलाफ हरमनप्रीत का रिकॉर्ड शानदार रहा है। 8 पारियों में उन्होंने 84.4 की औसत औऱ 176.56 की स्ट्राईक रेट से उन्होंने 422 रन बनाए हैं, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं। 

इस पारी के साथ ही हरमनप्रीत ने ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली है। 3 पारी में उनके 165 रन हो गए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके अलावा WPL में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने के मामले में भी हरमनप्रीत पहले पहले नंबर पर आ गई हैं। हरमन के अब 10 अर्धशतक हो गए हैं औऱ उन्होंने साइवर-ब्रंट औऱ मेग लैनिंग को पीछे छोड़ा। 

Advertisement

गौरतलब है कि इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद गुजरात ने 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। जिसमे जोर्जिया वेयरहैम ने 33 गेंदों में नाबाद 43 रन, भारती फुमाली ने 15 गेंदों में नाबाद 36 रन, कनिका आहूजा ने 18 गेंदों में 35 रन और बेथ मूनी ने 26 गेंदों मे 33 रन बनाए।

इसके जवाब में मुंबई ने 19.2 ओवर में 3 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। हरमन के अलावा अमनजोत कौर ने 40 रन और निकोला कैरी ने नाबाद 38 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार