भारतीय महिला क्रिकेट टीम (India's Women Cricket Team) की कैप्टन हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) 37 साल की हो गई है। ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल है कि क्या वो साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप (ICC Women's T20 World Cup 2026) के बाद भी भारत के लिए कोई वर्ल्ड कप खेलेंगी या नहीं? अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो बता दें कि खुद कैप्टन कौर ने इसका जवाब दे दिया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, इंग्लैंड और वेल्स में शुक्रवार, 12 जून से शुरू होने वाले ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले एक पत्रकार ने भारतीय कैप्टन हरमनप्रीत कौर से सवाल किया। पत्रकार ने कैप्टन कौर से पूछा, "क्या यह आपका आखिरी वर्ल्ड कप होने वाला है?"
पत्रकार के इसी सवाल का जवाब देते हुए इंडियन कैप्टन ने इशारों ही इशारों में अपने फ्यूचर प्लान और इरादे साफ कर दिए। उन्होंने पत्रकार से तुरंत कहा, "क्यों?" फिर पत्रकार बोला - "बस पूछ रहा हूं।" जिसके जवाब में कैप्टन कौर बोली, "क्या आपको लगता है कि मुझे रुक जाना चाहिए?" पत्रकार बोला - "बिल्कुल भी नहीं।" आखिर में कैप्टन कौर बोलीं- "तो आप ये सवाल क्यों कर रहे हो?"
तो ऐसे 37 वर्षीय भारतीय कैप्टन हरमनप्रीत कौर ने ये साफ कर दिया है कि वो फिलहाल अपने रिटायरमेंट के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोच रहीं हैं और इंग्लैंड-वेल्स में होने वाला वर्ल्ड कप, उनके करियर का आखिरी वर्ल्ड कप तो बिल्कुल नहीं होने वाला है। याद दिला दें कि कैप्टन हरमन की अगुवाई में ही हाल ही में भारतीय टीम ने 50 ओवर वर्ल्ड कप जीता है और अब उनकी टीम की निगाहें साल 2026 का टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर टिकी हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदानी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल और राधा यादव।