Harmanpreet Kaur Record: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) का 23वां मुकाबला गुरुवार, 25 जून को भारत और बांग्लादेश के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय कैप्टन हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) अपनी बैटिंग से धमाल मचाकर एक ऐसा रिकॉर्ड बना सकती हैं जो कि टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल में विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जैसे दिग्गज भी नहीं बना पाए हैं।

Advertisement

दरअसल, 37 साल की हरमन बांग्लादेश के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में अपने 500 रन पूरे करने से सिर्फ 17 रन दूर है। वो आज मैनचेस्टर के मैदान पर ये करिश्माई आंकड़ां छूने में सफल होती हैं, तो वो बतौर भारतीय ऐसी पहली बल्लेबाज़ बनेंगी जिन्होंने बांग्लादेश के सामने 500 टी20 रन बनाए होंगे।

Advertisement

ध्यान दें कि मौजूदा समय में भी हरमनप्रीत कौर ही भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में बांग्लादेश के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। उनके नाम 21 मैचों की 18 इनिंग में लगभग 35 की औसत के साथ 483 रन दर्ज हैं। उनके बाद इस लिस्ट में दिग्गज बल्लेबाज़ रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने बांग्लादेश के गेंदबाज़ों की कुटाई करके 13 मैचों में 36.69 की औसत से 477 रन ठोके हैं।

बतौर भारतीय बांग्लादेश के खिलाफ सर्वाधिक T20I रन

  • हरमनप्रीत कौर - 21 मैचों में 483 रन
  • रोहित शर्मा- 13 मैचों में 477 रन
  • स्मृति मंधाना - 17 मैचों में 372 रन
  • शिखर धवन - 10 मैचों में 277 रन
  • शेफाली वर्मा- 12 मैचों में 265 रन
  • हार्दिक पांड्या - 09 मैचों में 257 रन

खास बात तो ये भी है कि हरमनप्रीत कौर ही T20I क्रिकेट में दुनिया की सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में 200 मैच खेले हैं और लगभग 30 की औसत से 4,147 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बैट से एक सेंचुरी भी निकली और उन्होंने 32 विकेट भी चटकाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय महिला टीम का पूरा स्क्वाड: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव, क्रांति गौड़, भारती फुलमाली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार