जयपुर, 11 मई (CRICKETNMORE)| सुपरनोवाज ने शनिवार को सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए भारत की पहली महिला क्रिकेट लीग- महिला टी-20 चैलेंज में आखिरी गेंद तक खिंचे रोमांचक फाइनल में वेलोसिटी को चार विकेट से मात दे लीग के पहले संस्करण का खिताब अपने नाम कर लिया।

Advertisement

मिताली की कप्तानी वाली वेलोसिटी ने मुश्किल से सुपरनोवाज के सामने 122 रनों का लक्ष्य रखा था। सुपरनोवाज की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 51 रनों की पारी खेल टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया, लेकिन वह आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हो गईं। लिया तहुहु (नाबाद 2) और राधा यादव (नाबाद 10) ने बाकी की चार गेंदों पर जरूरी सात रन बना अपनी टीम को खिताबी जीत दिलाई। 

Advertisement

मध्य के ओवरों में गिरते विकेट के सिलसिले के बीच हरमनप्रीत ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने 37 गेंदों की पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए। 

कम स्कोर का बचाव करने उतरी वेलोसिटी को एकता बिष्ट और सुषमा वर्मा की जुगलबंदी ने पहली सफलता दिलाई। सुपरनोवाज का कुल स्कोर नौ रन ही था तभी सलामी बल्लेबाज प्रिया पुनिया और चामारी अटापट्टू के बीच रन लेने को लेकर गलत फहमी हुई और अटापट्टा को विकेट देकर इसका भुगतान करना पड़ा। वह सिर्फ दो रन ही बना सकीं। 

यहां से प्रिया और जेम्मिाह रोड्रिगेज ने टीम को संभालते हुए टीम का स्कोर 53 रनों तक पहुंचाया। बल्ले से कमाल दिखा चुकी एमेलिया केर ने रोड्रिगेज को अपनी ही गेंद पर कैच लपक कर पवेलियन भेज दिया। उन्होंने 25 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 22 रन बनाए। 

यहां से विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। 53 के कुल योग पर ही देविका वेदया ने प्रिया की 31 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से खेली गई 29 रनों की पारी का अंत किया। जहांआरा आलम ने पहले नताली स्काइवर (2) और फिर सोफी डेविने (3) के विकेट लेकर सुपरनोवाज का स्कोर पांच विकेट पर 64 रन कर दिया। 

Advertisement

कप्तान हरमनप्रीत कौर हालांकि एक छोर पर खड़ी हुई थीं। हरमनप्रीत अपना खेल खेल रही थीं और इसमें उन्हें लिया तहुहु का साथ मिला। इन दोनों ने छठे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी कर टीम को खिताबी जीत के करीब ला दिया। इसमें से सिर्फ दो रन ही तहुहु के थे बाकी सभी रन हरमनप्रीत ने बनाए थे। 

 

आखिरी ओर में सुपरनोवाज को सात रनों की जरूरत थी। हरमनप्रीत पहली गेंद पर रन नहीं ले पाई। दूसरी गेंद पर वह केर पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में मैथ्यूज के हाथों लपकी गईं। यहां सुपरनोवाज फंसती दिख रही थी लेकिन राधा यादव ने चार गेंद पर जरूरी रन बना अपनी टीम को जीत दिलाई। 

इससे पहले, वेलोसिटी सुषमा वर्मा (नाबाद 40) और केर (36) की संघर्षपूर्ण पारियों के दम पर किसी तरह 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 121 रनों का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। 

Advertisement

सुपरनोवाज की गेंदबाजों ने अपनी कप्तान हरमनप्रीत कौर के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले को सही ठहराया। वेलोसिटी ने 37 रनों पर ही अपने पांच विकेट खो दिए थे।

विकेट के गिरने की शुरुआत हेले मैथ्यूज के साथ हुई जो पारी की दूसरी गेंद पर बिना खाता खोले लिया तहुहु का शिकार हो गईं। उनके बाद डेनियल व्याट (0), शेफाली वर्मा (11), वेदा कृष्णामूर्ति (8) और मिताली राज (12) पवेलियन में बैठ गई थीं।

टीम के 100 के पार जाने की भी उम्मीद नहीं लग रही थी लेकिन सुषमा, एमिला ने टीम को संभाला और न सिर्फ टीम का शतक पूरा किया बल्कि उसे एक लड़ने लायक स्कोर दिया। 

Advertisement

इस साझेदारी को 108 के कुल स्कोर पर पूनम यादव ने केर को आउट कर तोड़ा। केर ने 38 गेंदों पर चार चौकों की सहायता से 35 रन बनाए। आखिरी ओवर में सुषमा और शिखा पांडे ने मिलकर 13 रन जुटाए। 

सुषमा ने अपनी नाबाद पारी में 32 गेंदों का सामना किया और तीन चौकों के अलावा एक छक्का मारा। 

सुपरनोवाज के लिए लिया ने दो, अनुजा पाटिल, राधा यादव, सोफी डेविने, नताली स्काइवर, पूनम यादव ने एक-एक विकेट लिए।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार