भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी पहाड़ी शहर मसूरी में संपंन्न हो गई। इस शादी में कई क्रिकेटर्स और बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए और शादी का जश्न तो देखने लायक रहा। इस शादी में एम.एस. धोनी और सुरेश रैना जैसे वरिष्ठ क्रिकेटर भी पहुंचे हुए थे और इन दोनों को कई मौकों पर नाचते हुए देखा गया।
धोनी, वैसे तो सोशल मीडिया से काफी दूर रहते हैं लेकिन उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर कोई ना कोई वायरल कर ही देता है। इंस्टैंट बॉलीवुड द्वारा हाल ही में जारी एक्सक्लूसिव वीडियो में धोनी अपनी पत्नी साक्षी सिंह धोनी के साथ पंजाबी गायक हार्डी संधू के गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं, जो पूरे जोश के साथ लोकप्रिय गाना 'ना गोरिए' गा रहे हैं।
वीडियो में धोनी को काले रंग की चेकर्ड शेरवानी पहने हुए देखा जा सकता है। उनके अलावा पृथ्वी शॉ, सुरेश रैना और ऋषभ पंत सहित कई मेहमान और भी देखे जा सकते हैं। इससे पहले, उन्हें कई सुपरस्टार्स के साथ घूमते हुए देखा गया। खैर इस शादी के बाद धोनी फैंस को क्रिकेट के मैदान पर एंटरटेन करने वाले हैं।
Also Read: Funding To Save Test Cricket
माही 22 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते दिखेंगे। पिछले सीजन में धोनी ने कप्तानी छोड़ दी थी और रुतुराज गायकवाड़ को कप्तान बना दिया था। गायकवाड़ की कप्तानी में सीएसके टूर्नामेंट के प्लेऑफ के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर पाई थी ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस सीजन में वो एक और ट्रॉफी तक पहुंच पाते हैं या नहीं।