Harry Brook And Gus Atkinson Video: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला (ENG vs PAK 2nd Test) लंदन के आइकॉनिक स्टेडियम लॉर्ड्स में खेला जा रहा है जहां खेल के दूसरे दिन लाइव मैच के दौरान हैरी ब्रूक (Harry Brook) अपने साथी खिलाड़ी गस एटकिंसन (Gus Atkinson) से माफी मांगते नज़र आए। उन्होंने स्लिप पर फील्डिंग करते हुए एक आसान कैच टपका दिया था जिसके बाद उन्हें शर्मिंदगी महसूस हुई।

Advertisement

ये घटना पाकिस्तान की पहली पारी के 14वें ओवर में घटी। इंग्लैंड के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ गस एटकिंसन करने आए थे जिन्होंने अपनी पांचवीं गेंद पर पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज़ अज़ान अवैस को फंसाया। उन्होंने ये गेंद राउंड द विकेट से ऑफ साइड में डिलीवर की थी जिस पर पाकिस्तानी बल्लेबाज़ ने ड्राइव शॉट खेलते हुए गलती कर दी।

इसके बाद होना क्या था, वो गेंद बैट का बाहरी किनारा लेकर सीधा सेकंड स्लिप की तरफ गई, जहां हैरी ब्रूक मौजूद थे। सभी को उम्मीद थी कि ब्रूक ये कैच पकड़ लेंगे, लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। वो अपने दाईं ओर नीचे की तरफ जाते हुए आसान कैच लपकने से चूक गए। यही वज़ह है उन्होंने थोड़ी ही देर बाद गस एटकिंसन से माफी मांगी। आप इस घटना का वीडियो नीचे देख सकते हो।

मैच का हाल: लॉर्ड्स के मैदान पर पाकिस्तान ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पहली पारी में 290 रन बनाए। उनके लिए जॉर्डन कॉक्स (105 गेंदों पर 55 रन) और जेमी स्मिथ (80 गेंदों पर 61 रन) ने अर्धशतक ठोके।

इसके जवाब में पाकिस्तान अपनी पहली पारी में सिर्फ 37.2 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 110 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। उनके लिए अज़ान अवैस ने 102 गेंद खेलकर 46 रन ठोके। बताते चलें कि दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट कोकर 81 रन बना लिए हैं। उन्होंने पाकिस्तान पर कुल 261 रनों की बढ़त बना ली है।

ऐसी है दोनों टीमें

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): इमाम-उल-हक, अज़ान अवैस, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), अली उस्मान, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): बेन डकेट, एमिलियो गे, जॉर्डन कॉक्स, जो रूट (कप्तान), हैरी ब्रूक, डैन लॉरेंस, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), ओली रॉबिन्सन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार