New Zealand vs England 1st Test Day 2 Highlights: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है जहां शुक्रवार, 29 नवंबर को मुकाबले के दूसरे दिन इंग्लैंड की टीम ने हैरी ब्रूक (Harry Brook) के शतक के दम पर धमाकेदार वापसी की है। इंग्लैंड का स्कोर दिन के खेल के अंत तक 74 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 319 रन हो गया है और वो अब न्यूजीलैंड के स्कोर से सिर्फ 29 रन ही पीछे हैं।

Advertisement

ग्लेन फिलिप्स ने ठोका पचासा

Advertisement

गौरतलब है कि क्राइस्टचर्च टेस्ट के दूसरे दिन की शुरुआत न्यूजीलैंड की बल्लेबाज़ी से हुई थी। मेजबान टीम ने पहले दिन 319 रन बनाकर 8 विकेट खो थे जिसके बाद दूसरे दिन ग्लेन फिलिप्स और टिम साउदी की जोड़ी मैदान पर बल्लेबाज़ी करने आई। यहां ग्लेन फिलिप्स ने एक छोर संभालकर 87 गेंदों का सामना करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया और नाबाद 58 रन बनाए, लेकिन दूसरी तरफ से लगातार विकेट गिरते रहे और टीम अपनी पहली इनिंग में कुल 91 ओवर का सामना करके 348 रनों के स्कोर पर सिमट गई।

हैरी ब्रूक ने ठोकी सेंचुरी, शतक से चूक गए ओली पोप

अब इंग्लैंड की बल्लेबाज़ी करने का नंबर था। आपको बता दें कि मेहमान टीम के लिए शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही। उन्होंने अपने शुरुआती चार विकेट महज़ 71 रन के स्कोर पर गंवा दिये थे, लेकिन इसके बाद मैदान पर हैरी ब्रूक और ओली पोप की एंट्री हुई। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने मिलकर इंग्लिश टीम की इनिंग को संभाला। दिन के खेल के अंत तक हैरी ब्रूक ने 163 गेंदों का सामना करके शतक ठोकते हुए 132 रन जोड़े। वहीं दूसरी तरफ ओली पोप ने 98 गेंदों पर 77 रन बनाए, लेकिन इसी बीच ग्लेन फिलिप्स ने एक बेमिसाल फ्लाइंग कैच पकड़ा जिस वजह से वो अपने शतक से चूक गए।

हालांकि उन्होंने इंग्लिश टीम के लिए अपना काम कर दिया था। उन्होंने पांचवें विकेट के लिए ब्रूक के साथ 151 रनों की शानदार साझेदारी कर दी थी जिसके दम पर इंग्लैंड वापस गेम में आ गई और उन्होंने दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट के ही नुकसान पर 319 रन स्कोर बोर्ड पर टांग दिये। अब तीसरे दिन खेल की शुरुआत हैरी ब्रूक (132) और बेन स्टोक्स (37) की जोड़ी करेगी।

Advertisement

ऐसा रहा गेंदबाज़ों का प्रदर्शन

बात करें अगर गेंदबाज़ों की तो इंग्लैंड के लिए पहली इनिंग में शोएब बशीर और ब्रायडेन कार्स ने 4-4 विकेट चटकाए। वहीं गस एटकिंसन ने 2 विकेट अपने नाम किये। न्यूजीलैंड के लिए नाथन स्मिथ ने 2 विकेट झटके। वहीं टिम साउदी, मैट हेनरी और विल ओ'रूर्के ने भी एक-एक विकेट अपने नाम किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार