इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक (Harry Brook 1000 Test Runs) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हेडिंग्ले में खेले गए एशेज सीरीज 2023 के तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शानदार अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। ब्रूक ने 93 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 75 रन की पारी खेली। इस अर्धशतकीय पारी के दौरान ब्रूक ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 1000 रन पूरे कर लिए। 

Advertisement

ब्रूक टेस्ट में गेंदों के हिसाब सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सिर्फ 1058 गेंदों में यह कारनामा किया है। इस लिस्ट में उन्होंने न्यूजीलैंड के कॉलिन डी ग्रैंडहोम का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने इसके लिए 1140 गेंदे खेली थी। 1167 रन के साथ टिम साउदी तीसरे और 1168 गेंद के साथ इंग्लैंड के बेन डकेट चौथे स्थान पर हैं।

Advertisement

सितंबर 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू करने वाले ब्रूक 10 टेस्ट की 17 की पारियों में 64.25 की औसत और 94.13 की स्ट्राईक रेट से 1028 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने 4 शतक और 5 अर्धशतक जड़े हैं।

 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हराकर एशेज सीरीज 2023 में अपनी पहली जीत हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया पहले दो मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-1 से आगे है। तेज गेंदबाज मार्क वुड को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वुड ने पहली पारी में 5 विकेट औऱ दूसरी पारी में 2 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा दोनों पारियों को मिलाकर बल्ले से 40 रन का योगदान दिया।

Also Read: Live Scorecard

Advertisement

चौथे दिन इंग्लैंड दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान से 27 रन से आगे खेलने उतरी थी। विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक दूसरी पारी में मेजबान टीम के लिए टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने 93 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 75 रन की पारी खेली। वहीं जैक क्रॉली ने  44 रन और निचले क्रम में क्रिस वोक्स ने नाबाद 32 रन की पारी खेलकर जीत में अहम रोल निभाया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार