Harry Brook Six in 2nd Test: इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भी शतक जड़कर इतिहास रच दिया। 25 साल के ब्रूक जब बल्लेबाजी करने आए तो इंग्लैंड का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 43 रन था और ऐसी स्थिति में भी उन्होंने अपना आक्रामक रुख नहीं रोका और कीवी गेंदबाजों की जमकर कुटाई की।

Advertisement

ब्रूक ने सीरीज में लगातार दूसरा शतक लगाते हुए 109.9 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 91 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। आउट होने से पहले ब्रूक ने 115 गेंदों में 123 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और 5 छक्के भी देखने को मिले। इन 5 छक्कों में से एक छक्का तो इतना शानदार था जिसे आप एक बार नहीं बल्कि बार-बार देखना चाहेंगे।

Advertisement

ब्रूक के बल्ले से ये छक्का उस समय देखने को मिला जब इंग्लैंड का स्कोर 4 विकेट पर 50 रन था और वो बल्लेबाजी करने के लिए बस आए ही थे लेकिन उन्होंने आते ही अपनी बहादुरी का परिचय दिया और नाथन स्मिथ को कवर्स के ऊपर से एक गज़ब का छक्का मार दिया। ये छक्का पारी के 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर देखने को मिला जब ब्रूक ने ऑफ स्टंप से हटकर और क्रीज़ से थोड़ा बाहर निकलकर कवर्स के ऊपर से एक हवाई शॉट मार दिया। उनके इस छक्के को देखकर कीवी टीम भी दंग रह गई।

इस मैच की बात करें तो ब्रूक के शतक की बदौलत इंग्लैंड ने पहली पारी में 280 रन बनाए। ब्रूक के अलावा ओली पोप ने भी 66 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। अब यहां से इंग्लैंड के गेेंदबाजों पर नज़र होगी क्योंकि जो मदद न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को मिली वो इंग्लैंड के गेंदबाजों को भी मिलेगी। ताजा समाचार लिखे जाने तक इंग्लैंड ने न्यूज़ीलैंड को भी 60 के स्कोर तक दो झटके दे दिए हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार