England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Report: कप्तान हैरी ब्रूक (Harry Brook) और जोस बटलर (Jos Buttler) की तूफानी पारियों के दम पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने मंगलवार (15 सितंबर) को साउथेम्पटन के रोज बाउल स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में श्रीलंका को 119 रनों से रौंदकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 254 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इंग्लैंड की शुरूआत खराब रही औऱ डेब्यू मैच खेल रहे एन्यूरिन डोनाल्ड के रूप में 31 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। 

इसके बाद बटलर ने ब्रूक के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और दूसरे विकेट के लिए 60 गेंदों में 128 रन जोड़े। बटलर के रूप मे दूसरा विकेट गिरा, उन्होंने 44 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्के जड़कर 80 रन बनाए। ब्रूक ने अंत तक एक छोर संभाले रखा औऱ 49 गेंदों में नाबाद 114 रन बनाए, जिसमें 10 छक्के और 6 छक्के जड़े। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 42 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। 

श्रीलंका के लिए ईशान मलिंगा, वानिंदु हसरंगा. डुनिथ वेल्लालागे औऱ दुश्मंथा चमीरा ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 19 ओवर मे 135 रनो पर ही सिमट गई। निचले क्रम में ऑलराउंडर वेल्लालागे ने 21 गेंदों मे 33 रन औऱ दसुन शनाका ने 14 गेंदों में 24 रन बनाए। लेकिन कोई भी बैटर अपनी छाप नहीं छोड़ पाया, टीम के पांच खिलाड़ी तो दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

इंग्लैंड के लिए सोनी बेकर ने 3 विकेट, जेमी ओवरटन औऱ लियाम डॉसन ने 2-2 विकेट, जोश टंग, विल जैक्स औऱ आदिल रशीद ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला। 

Also Read: LIVE Cricket Score

सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 सितंबर को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार