England vs India 2nd ODI: भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक (Harry Brook) को एक अतरंगी शॉट खेलने का फैसला उन पर ही भारी पड़ गया। युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार (Gurnoor Brar) ने शानदार गेंद डालकर ब्रूक को अपनी चाल में फंसाया और भारत को बड़ी सफलता दिलाई। 

Advertisement

इंग्लैंड और भारत के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार (16 जुलाई) को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का अहम विकेट अपने नाम किया।

ब्रूक शुरुआत से ही सकारात्मक इरादे के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने कुछ आकर्षक शॉट लगाए और ऐसा लग रहा था कि वह बड़ी पारी खेलने की तैयारी में हैं। लेकिन उनकी एक जोखिम भरी कोशिश ने उनकी पारी का अंत कर दिया।

यह घटना इंग्लैंड की पारी के 11वें ओवर की चौथी गेंद पर देखने को मिली। गुरनूर बरार ने 146 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ऑफ स्टंप के बाहर बैक ऑफ लेंथ गेंद फेंकी। हैरी ब्रूक पहले से ही स्कूप शॉट खेलने के इरादे से ऑफ स्टंप के काफी बाहर निकल गए, लेकिन गेंद उनकी उम्मीद से ज्यादा उछली और बल्ले के बजाय उनके ग्लव्स को छूते हुए विकेटकीपर ईशान किशन के दस्तानों में समा गई।

VIDEO:

ईशान किशन ने कोई गलती नहीं की और शानदार कैच लपककर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। हैरी ब्रूक 16 गेंदों में 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी पारी में दो चौके और एक छक्का शामिल रहा। उनके आउट होते ही इंग्लैंड का स्कोर 10.4 ओवर में 53 रन पर 3 विकेट हो गया।

Also Read: LIVE Cricket Score

अगर मैच की बात करें तो भारत पहले बल्लेबाजी करते हुए 44 ओवर में 233 रन पर ऑलआउट हो गया था। टीम के लिए विराट कोहली ने 66 गेंदों में 65 रन और श्रेयस अय्यर ने 71 गेंदों में 66 रन की अहम पारियां खेलीं। वहीं इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में जॉफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन सबसे सफल गेंदबाज रहे और दोनों ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार