भारतीय टीम के युवा स्पिन गेंदबाज़ हर्ष दुबे (Harsh Dubey) मौजूदा समय में घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी (Duldeep Trophy 2026) खेल रहे हैं। वो Central Zone टीम का हिस्सा हैं और उन्होंने सेमीफाइनल-1 में कमाल की गेंदबाज़ी की है। उन्होंने अपने एक ही ओवर में विपक्षी टीम East Zone को दो झटके दिए हैं। हर्ष ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) और कुमार कुशाग्र (Kumar Kushagra) को एक के बाद एक गेंद पर आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखाया है।

Advertisement

ये घटना ईस्ट जोन की पहली पारी के 26वें ओवर में घटी। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी 92 रन बना चुके थे और तूफानी अंदाज में बैटिंग कर रहे थे कि इसी बीच हर्ष ने अपनी दूसरी गेंद ऑफ स्टंप पर 85.3 kph की रफ्तार से डिलीवर करके उन्हें फंसाया। वैभव इस गेंद पर लेग साइड की तरफ छक्का मारने की कोशिश में नाकाम हुए और उन्होंने बाउंड्री पर खड़े फील्डर अरखद खान को कैच देकर अपना विकेट खो दिया।

इसके बाद हर्ष दुबे ने अपनी अगली ही गेंद पर दाएं हाथ के बल्लेबाज़ कुमार कुशाग्र का शिकार किया और उन्हें अपनी स्पिन से चकमा देकर स्लिप पर अमन मोखाडे के हाथों कैच आउट करा दिया। वो गोल्डन डक पर आउट होकर पवेलियन लौटे। तो ऐसे हर्ष दुबे ने अपने एक ही ओवर में दो विकेट झटके। BCCI Domestic  ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि खबर लिखे जाने तक हर्ष दुबे 10 ओवर गेंदबाज़ी कर चुके हैं और उन्होंने 38 रन देकर 2 विकेट चटकाए हैं। ईस्ट जोन टीम ने 39 ओवर खेलकर 3 विकेट के नुकसान पर 204 रन बना लिए हैं। वो सेंट्रल जोन की पहली पारी के स्कोर से 62 रन पीछे हैं। सेंट्रल जोन ने 266 रन बनाए थे।

ऐसी है दोनों टीमें

ईस्ट जोन की प्लेइंग इलेवन: अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), विराट सिंह, एमडी कौनेन कुरैशी, अनुकूल रॉय, अभिजीत के सरकार, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार।

Also Read: LIVE Cricket Score

सेंट्रल जोन की प्लेइंग इलेवन: अमन मोकाड़े, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), कुणाल चंदेला, यश राठौड़, रजत पाटीदार (कप्तान), रिंकू सिंह, सारांश जैन, हर्ष दुबे, अरशद खान, यश ठाकुर, आर्यन पांडे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार