भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई के मैदान पर चल रहे 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में इंग्लैंड की टीम ने जबरदस्त आगाज किया है। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के शानदार शतक ने चेन्नई टेस्ट में इंग्लैंड को मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया है। रूट की लाजवाब बल्लेबाजी को देखने के बाद उनकी चौतरफा तारीफ हो रही है। लेकिन इसी बीच आईपीएल की पूर्व फ्रेंचाईजी पुणे सुपरजाएंट्स के मालिक हर्ष गोयंका ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है।

Advertisement

गोयंका ने पहले तो रूट के शतक की तारीफ की और फिर कहा कि जब रूट उनसे मिले थे तो उन्होंने निराशा ज़ाहिर की थी कि कोई भी आईपीएल टीम उन्हें क्यों नहीं अपनी टीम में शामिल करती ?

Advertisement

गोयंका ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा,  'उनके 100 वें टेस्ट मैच में शतक, लगातार तीसरा शतक, एक शानदार पारी! जो रूट, जब वह मुझसे मिले थे तो वह मुझसे पूछ रहे थे कि कोई भी टीम मुझे आईपीएल के लिए क्यों नहीं चुन रही है और आईपीएल में आने के लिए मुझे और क्या करने की जरूरत है!'

हालांकि, गोयंका ये खुलासा तब सामने आया है जब रूट ने आईपीएल 2021 के ऑक्शन में अपना नाम ही नहीं दिया है। रूट जिस तरह के फॉर्म में हैं अगर वो ऑक्शन में अपना नाम देते तो आगामी आईपीएल सीज़न में उन्हें कोई ना कोई टीम जरूर खरीद सकती थी।
 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार