रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल (Harshal Patel) ने खुलासा किया है कि कैसे उनके करियर के शुरुआती दिनों में तीन-चार आईपीएल फ्रेंचाइजी ने उन्हें धोखा दिया था। इंडियन प्रीमियर लीग के 2021 सीजन के पर्पल कैप विजेता हर्षल ने कहा कि अपने सफल सीजन से पहले कई फ्रेंचाइजी के तीन-चार लोगों से संपर्क किया था, जिन्होंने कहा था कि वे उनके लिए ऑक्शन वाले दिन बोली लगाएंगे। हालांकि, वे बाद में अपनी बात से मुकर गए।

Advertisement

हर्षल ने ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस पर गौरव कपूर के साथ एक साक्षात्कार में कहा, "विडंबना यह थी कि अलग-अलग फ्रेंचाइजी के तीन-चार लोग थे, जिन्होंने कहा था कि हम आपके लिए बोली लगाएंगे, लेकिन किसी ने नहीं लगाई। उस समय, यह विश्वासघात की तरह लगा। मुझे लगा जैसे उन्होंने मुझसे धोखा किया गया है।"

Advertisement

31 वर्षीय तेज गेंदबाज ने आगे कहा कि इससे बाहर निकलने में थोड़ा समय लगा, क्योंकि इससे मुझे काफी बुरा लगा था।

पिछले साल हर्षल सीजन के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे, जिन्होंने 15 मैचों में 32 विकेट लिए थे। आईपीएल के चल रहे सीजन में उन्होंने आठ मैचों में अब तक नौ विकेट लिए हैं। 
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार