भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार (25 अक्टूबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 विकेट से जीत हासिल की। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया की पारी के दैरान बाउंड्री लाइन पर वाशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा का एक फनी मोमेंट भी देखने को मिला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने इस मज़ेदार पल पर जमकर रिएक्शन भी दिए।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में टीम इंडिया के खिलाड़ी हर्षित राणा और वाशिंगटन सुंदर ने फैंस को हंसी से लोटपोट कर दिया। दरअसल ऑस्ट्रेलिया की पारी के दैरान, 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का शॉट बाउंड्री की ओर गया, जिसे रोकने के लिए दोनों खिलाड़ी दौड़े। सुंदर डीप मिडविकेट से स्लाइड करते हुए पहुंचे, जबकि राणा डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग से आए और दोनों आपस में टकरा गए।

Advertisement

टक्कर के बाद वाशिंगटन सुंदर ज़मीन पर गिर पड़े और गेंद उनके शरीर के नीचे फंस गई। इस दौरान हर्षित थोड़ी देर तक गेंद को इधर-उधर ढूंढते रह गए। तभी सुंदर का पैर बाउंड्री लाइन को छू गया। थर्ड अंपायर ने रिव्यू लेकर स्थिति की जांच की, लेकिन अंततः फैसला बल्लेबाज़ के पक्ष में गया और ऑस्ट्रेलिया को चार रन दे दिए गए।

हालांकि बाउंड्री तो रुक नहीं पाई, लेकिन दोनों खिलाड़ियों की कोशिश और टक्कर वाला यह मज़ेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिस पर फैंस ने जमकर रिएक्शन भी दिए।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो भारत ने यह मुकाबला शानदार अंदाज़ में 9 विकेट से जीत लिया। भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 236 रन पर समेटा। इसके बाद रोहित शर्मा ने 121 और विराट कोहली ने नाबाद 74 रन की पारी खेली, जिससे भारतीय टीम ने 237 रन का लक्ष्य 38.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। गेंदबाजी में हर्षित राणा ने 4 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की पारी को रोकने में अहम भूमिका निभाई, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट अपने नाम किए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार