गुवाहाटी में खेले गए आईपीएल 2025 के छठे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हराकर सीजन की पहली जीत हासिल कर ली। इस मैच में राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 151 रन बनाए और जवाब में केकेआर ने क्विंटन डी कॉक की 97 रनों की धमाकेदार पारी के दम पर 17.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

इस मैच में वैसे तो कई ऐसे मूमेंट्स थे जिन्होंने फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया लेकिन एक बार फिर से हर्षित राणा लाइमलाइट लूटने में सफल रहे।दरअसल, 2024 आईपीएल में अपने अतरंगी सेलिब्रेशन से फैंस का मनोरंजन करने वाले हर्षित ने इस मैच में भी यशस्वी जायसवाल के विकेट का जश्न अलग अंदाज़ में मनाया।

Advertisement

जायसवाल को हर्षित राणा की गेंद पर एक जीवनदान भी मिला। केकेआर के गेंदबाज ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच छोड़ दिया था लेकिन जल्द ही राणा को यशस्वी को आउट करने का एक और मौका मिला और इस बार उन्होंने इस मौके को हाथ से जाने नहीं दिया। नौवें ओवर की चौथी गेंद पर मोईन अली ने ऑफ स्टंप लाइन पर गेंद फेंकी।

जायसवाल ने क्रीज़ से बाहर निकलकर लॉन्ग-ऑन बाउंड्री को पार करने की कोशिश की लेकिन वो गेंद को अच्छे से कनेक्ट नहीं कर पाए और डीप में राणा ने एक आसान से कैच को पकड़कर उनकी पारी का अंत कर दिया। जायसवाल का कैच पकड़ने के बाद राणा अपने अनोखे जश्न के तौर पर घुटनों के बल चलते हुए देखे गए। जश्न में ये भी झलक रहा था कि वो राहत महसूस कर रहे थे क्योंकि उन्होंने कुछ समय पहले ही इसी बल्लेबाज का कैच छोड़ा था। 

इस मैच में जीत के साथ ही केकेआर ने इस सीज़न अपना खाता खोल लिया है जबकि राजस्थान रॉयल्स लगातार दो मुकाबले हार चुकी है और अब ये देखना दिलचस्प होगा कि वो अपने तीसरे मैच में किस तरह से वापसी करते हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार